भारत के खिलाफ ODI सीरीज में बल्ले से धूम मचाने वाले आमिर जंगू अब T20 फॉर्मेट में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज ने उन्हें भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। जंगू को युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू के कवर के तौर पर टीम में जगह मिली है, जो तीसरे ODI के दौरान उंगली में चोट लगने के बाद मेडिकल निगरानी में हैं।
ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टइंडीज ने ODI सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले आमिर जंगू को T20I स्क्वाड में ज्वेल एंड्रयू के कवर के तौर पर शामिल किया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 5 अक्टूबर को जानकारी दी कि एंड्रयू को चोट के बाद अस्पताल ले जाकर स्कैन कराया गया था। राहत की बात यह रही कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर नहीं पाया गया। हालांकि, उनकी चोट पर मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है और उन्हें T20 सीरीज से पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है।
तीसरे ODI में कैच लेने के दौरान हुए चोटिल
19 साल के एंड्रयू ने भारत के खिलाफ पहले ODI में पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट होने के बाद दूसरे मुकाबले में जगह गंवाई थी। तीसरे ODI में उनकी टीम में वापसी हुई। मुकाबले के दौरान उन्होंने नमन धीर का कैच पकड़ते समय अपनी उंगली चोटिल कर ली। इसके बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल जाना पड़ा। चोट के कारण वह वेस्टइंडीज की सफल रन चेज में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे।
दूसरी ओर, जंगू इस समय शानदार फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ तीन ODI मैचों में उन्होंने नाबाद 58, 114 और 67 रन की पारियां खेलीं। तीन मैचों में उनके 239 रन रहे और वह दोनों टीमों को मिलाकर रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे। उनसे आगे भारत के शुभमन गिल 334 रन और वेस्टइंडीज के शे होप 278 रन के साथ रहे। 29 साल के जंगू ने दिसंबर 2024 में इंटरनेटशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह वेस्टइंडीज के लिए सात T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिनमें 163 रन बनाए हैं। हालांकि, T20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 120.74 रहा है। गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मुकाबले होंगे।
यह भी पढ़ें:
BBL में खेलने के लिए कीवी ऑलराउंडर ने छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, 11 साल बाद निक केली को मिला बड़ा इनाम
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड खेलेगा 50 ओवर का प्रैक्टिस मैच, पिछली गलती से लिया सबक
Latest Cricket News
#भरत #क #खलफ #T20I #सरज #स #पहल #वसटइडज #न #उठय #बड #कदम #आमर #जग #क #टम #म #एटर



Post Comment