राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने राजा को मारने के लिए पांच योजनाएं बनाई थीं। शिलांग में विफल होने पर डावकी में हत्या की योजना थी। पुलिस ने सभी आरोपियों से दो दिन तक पूछताछ की। सोनम को मृत दिखाने की साजिश भी रची गई थी।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 09:13:20 PM (IST)
Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 09:15:47 PM (IST)
HighLights
- राजा की हत्या के लिए बनाई पांच साजिशें तैयार।
- डावकी नदी में शव फेंकने की योजना थी।
- आरोपियों से अलग-अलग थानों में पूछताछ की गई।
उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, शिलांग। षड्यंत्र, विश्वासघात और नृशंस हत्या से देशभर में सनसनी मचा देने वाले राजा रघुवंशी-सोनम मामले के आरोपियों हर हाल में राजा को रास्ते से हटाने की तैयारी में थे। तीन प्रयासों की तरह वे चौथी बार भी चूक जाते, तो उनके पास पांचवीं योजना भी तैयार थी।
सोहरा में सफल नहीं होने पर आरोपियों ने शिलांग से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित डावकी क्षेत्र को चिह्नित कर लिया था। यह बांग्लादेश की सीमा के पास है। यहां पर उमनगाट नदी बहती है। यहां घूमने के बहाने राजा को लाया जाता। उसके बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया जाता। शिलांग पुलिस की पूछताछ में शुक्रवार को आरोपियों ने यह स्वीकारा है।
शुक्रवार को एसआइटी ने लगातार दूसरे दिन सोनम, राज सहित सभी आरोपियों से पूछताछ की। गुरुवार को पहले दिन पूछताछ के बाद शाम को ही सभी आरोपियों को अलग-अलग थानों के लाक-अप में भेज दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया, जिससे राज के साथ चारों आरोपियों मिलकर कोई नई कहानी न गढ़ें।
पूछताछ के बाद अलग-अलग थानों में भेजा
- सोनम को ईस्ट खासी हिल्स के सदर पुलिस थाने के महिला सेल में रखा गया है। राज व अन्य दो आरोपियों को शिलांग के तीन थानों के लॉक-अप में रखा गया है। शुक्रवार सुबह 10.42 बजे पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) एक आरोपियों को सदर पुलिस थाने लाई।
.jpg)
राज के खबरी की तलाश
- इंदौर में रहने के दौरान राज कुशवाह को यह खतरा महसूस हुआ कि मेघालय पुलिस इंदौर में सोनम को पकड़ सकती है, तो उसने सोनम को सिलीगुड़ी के लिए रवाना किया था। इस बीच जब हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया, तो राज ने गाजीपुर पहुंची सोनम को वहीं रुक कर परिवार को फोन करने के लिए कहा।
- राज ने ऐसा करने की जानकारी सोनम को फोन करके नहीं दी। गाजीपुर में राज ने अपने किसी परिचित को सूचना दी। उसने सोनम को राजा का संदेश देते हुए सिलीगुड़ी नहीं जाने के लिए कहा। ऐसे में पुलिस सोनम की मदद करने वाले गाजीपुर के उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।
.jpg)
सोनम व राजा के परिवार से भी होगी पूछताछ
हत्याकांड के इस मामले में मेघालय पुलिस सोनम, राजा रघुवंशी व राज के परिवार वालों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस उन्हें शिलांग बुलाएगी या पूछताछ के लिए इंदौर जाएगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम देने के बाद सोनम कई दिनों तक इंदौर में भी रही। इस वजह से इस मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए जल्द ही मेघालय पुलिस की एसओटी इंदौर भी पहुंचेगी।
सोनम को मृत बताने की बनाई थी योजना
पुलिस को यह भी बताया है कि फरवरी में उन्होंने इंदौर में योजना बनाई थी कि सोनम को गायब कर देते हैं। उसके बाद सोनम के नदी में गिर जाने की कहानी गढ़ते। बाद में किसी अन्य युवती की हत्या करके उसका शव जला देते और उसे सोनम का शव बता देते।
Source link
#Sonam #Raghuvanshi #Case #चथ #पलन #फल #हन #पर #पचव #थ #तयर #कस #हल #म #रज #क #मरन #चहत #थ #सनम #और #रज



Post Comment