सिर्फ इन प्लेयर्स को लीड्स में टेस्ट खेलने का अनुभव
इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की मौजूदा स्क्वॉड में अधिकतर खिलाड़ियों के लीड्स में टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है, जिनमें खुद कप्तान शुभमन गिल शामिल हैं। सिंर्फ चार भारतीय खिलाड़ी ही इस टीम में ऐसे हैं, जो यहां खेल चुके हैं। इनमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, बल्लेबाज केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शामिल हैं।
बुमराह, सिराज और जडेजा रच सकते हैं इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा के पास लीड्स में इतिहास रचने का मौका है। संयोग से ये तीनों ही यहां एक-एक मैच खेले हैं और तीनों ने ही दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं। अगर इन तीनों में से जो भी 20 जून से खेले जाने वाले टेस्ट में 6 विकेट लेने में सफल होता है तो वह भारत के लिए लीड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बन जाएगा।
इंग्लैंड दौरे पर क्या लक्ष्मण निभाएंगे कोच की भूमिका? गंभीर की वापसी पर आया बड़ा अपडेट
73 साल पहले बना रिकॉर्ड आज तक है कायम
लीड्स में 73 साल पहले भारतीय गेंदबाज गुलाम अहमद ने बनाया था। उन्होंने 1952 में खेले गए एक ही मैच में सात विकेट चटकाए थे। इसके बाद रोजर बिन्नी ने 1996 में सात विकेट अपने नाम कर गुलाम अहमद के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद 2002 में अनिल कुंबले सात विकेट चटकाते हुए भारत को आखिरी बार यहां जिताया। इस तरह रोजर बिन्नी और अनिल कुंबले ने गुलाम अहमद के रिकॉर्ड की बराबरी तो की, लेकिन उनसे आगे नहीं निकल सके।
लीड्स में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
– रोजर बिन्नी- 7 विकेट
– गुलाम अहमद- 7 विकेट
– अनिल कुंबले- 7 विकेट
– कपिल देव- 6 विकेट
– बीएस चंद्रशेखर- 5 विकेट
– सुभाष गुप्ते- 4 विकेट
– हरभजन सिंह- 4 विकेट
– मनिंदर सिंह- 4 विकेट
– मोहम्मद शमी- 4 विकेट
Source link
#IND #ENG #पहल #टसट #म #ह #बमरहसरज #और #जडज #क #पस #इतहस #रचन #क #मक #नशन #पर #सल #परन #महरकरड



Post Comment