Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे छा रहा है और चार दिन के अंदर पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर और मंडला जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 07:53:55 AM (IST)
Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 08:02:24 AM (IST)
HighLights
- मंगलवार को 15 और शहरों में पहुंचा मानसून।
- 25 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट जारी हुआ।
- मानसून के आते ही गर्मी से मिली बड़ी राहत।
डिजिटल डेस्क, भोपाल (Madhya Pradesh Temperature Today)। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे छा रहा है। चार दिन के अंदर ही यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मंगलवार को मानसूनी बादल 15 और शहरों में छा गए। अगले 48 घंटे के अंदर ही ये कुछ अन्य हिस्सों में भी पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग ने झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर और मंडला जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, उमरिया, डिंडौरी जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडौरी में पहुंचा मानसून

प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के बाद मंगलवार को मानसून ने जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी में भी आमद दर्ज करा दी। इसका प्रभाव जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में भी देखा गया। अलग-अलग स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं मध्यम बौछारें पड़ीं।
करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश से शहर की सड़कें पानी से तरबतर हो गईं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून जबलपुर पहुंचेगा और फिर कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां सक्रिय
मंगलवार को दोपहर में शहर में खंड बारिश हुई। दमोहनाका व आस-पास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई तो होमसाइंस कालेज रोड, स्टेशन रोड तरफ रिमझिम बारिश हुई। सुबह से शाम तक 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। शाम को भी मौसम सुहाना रहा, रात में छिटपुट बूंदाबांदी होती रही।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार वर्तमान में बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश करने वाली गतिवधियों में तेजी आएगी।

दिन का पारा गिरा : बारिश के साथ ही नमी से दिन का तापमान 24 घंटे में चार डिग्री तक लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया।
इंदौर में आज हो सकती है हल्की बारिश
दक्षिण-दक्षिण पूर्वी दिशा से हवा चली। तापमान लगातार कम हो रहा है। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से गर्मी कम महसूस हुई। उमस से राहत रही। बीते चौबीस घंटों में दिन का तापमान 2.4 डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटा रही। विशेषज्ञ के मुताबिक बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।
Source link
#Weather #Forecast #Today #चर #दन #म #पर #मधय #परदश #पर #छ #जएग #मनसन #इन #जल #म #तज #बरश #क #यल #अलरट



Post Comment