×
LNIPE में छात्रों के आगे झुका प्रशासन:  16 दिन से जारी प्रदर्शन रात 12:15 बजे खत्म, हॉस्टल वार्डन भी हटाए गए – Gwalior News

LNIPE में छात्रों के आगे झुका प्रशासन: 16 दिन से जारी प्रदर्शन रात 12:15 बजे खत्म, हॉस्टल वार्डन भी हटाए गए – Gwalior News

लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) में छात्रों का 15 दिन से चला आ रहा आंदोलन बुधवार देर रात खत्म हो गया। संस्थान प्रशासन को छात्रों की मांगों के आगे झुकना पड़ा। छात्र प्रभारी रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे।

.

बुधवार देर रात प्रभारी रजिस्ट्रार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। छात्रों की शिकायत पर हॉस्टल वार्डन को भी तुरंत हटा दिया गया।

बुधवार को केंद्रीय मंत्रालय से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों और प्रशासन से बात की। हालांकि, इस बातचीत में कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद छात्रों ने पूरे संस्थान का कामकाज ठप कर दिया और प्रशासनिक भवन पर ताला लगा दिया।

देर रात तक प्रशासनिक स्तर पर कई बैठकें हुईं। आखिरकार छात्रों की मांगें मान ली गईं। इसके बाद प्रभारी रजिस्ट्रार ने कुलपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, प्रभारी रजिस्ट्रार ने संस्थान के गेट पर छात्रों के सामने कुलपति को इस्तीफा दिया। हॉस्टल वार्डन को हटाने की मांग पर भी तुरंत कार्रवाई की गई।

अपनी मांगें पूरी होने की खबर मिलते ही छात्रों ने आंदोलन खत्म करने का फैसला किया। रात करीब 12:15 बजे संस्थान में चल रहा प्रदर्शन समाप्त हो गया। छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल भी खत्म कर दी। छात्रों ने बताया कि उनकी सभी मुख्य मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया गया है।

#LNIPE #म #छतर #क #आग #झक #परशसन #दन #स #जर #परदरशन #रत #बज #खतम #हसटल #वरडन #भ #हटए #गए #Gwalior #News

Previous post

JPN vs AFG: भारत को कड़ी टक्कर देने के बाद अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए जापान तैयार, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

Next post

उज्जैन संभाग मेें तीन जिलों के डीपीएम के विरुद्ध डिपार्मेंटल इंक्वारी के निर्देश | Directives Issued For Departmental Inquiries Against Dpms Of Three Districts In The State

Post Comment