इंदौर के शासकीय अस्पतालों में अब मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। एमवाय अस्पताल में हर मंजिल पर सैंपल कलेक्शन की सुविधा शुरू की गई है, जिससे मरीजों को जांच करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। इससे मरीजों को राहत मिली है और उनका इलाज भी समय पर हो रहा है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 08:57:27 AM (IST)
Updated Date: Fri, 20 Jun 2025 09:02:24 AM (IST)

HighLights
- मोबाइल पर रिपोर्ट मिलने से मरीजों को फायदा, इलाज में तेजी।
- आउटसोर्स कर्मचारी काम पर लौटे, सरकारी अस्पतालों में सुधार।
- पहले बाहरी व्यक्ति द्वारा सैंपल लेने की बात सामने आई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के शासकीय अस्पतालों में अब मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। एमवाय अस्पताल में पहले जांच करवाने के लिए मरीज और स्वजन को भटकना पड़ता था, लेकिन अब हर मंजिल पर जांच की सुविधा मिलना शुरू हो गई है।
यहां सैंपल कलेक्शन के लिए हर मंजिल पर टेबल लगाई गई है, जहां कर्मचारी जांच के सैंपल लेता है। इन सैंपल को वह जांच के लिए लैब में भेजते हैं। इससे पहले डॉक्टर द्वारा मरीज को जांच की आवश्यकता होने पर लैब के कर्मचारियों को बुलाना पड़ता था, जिसमें काफी समय भी लग जाता था। इस तरह की जांच व्यवस्था एमवायएच में पहली बार शुरू हुई है।
अस्पताल का कर्मचारी बताकर रुपये लेकर जांच करता था
दरअसल, कुछ दिनों पहले बाहरी व्यक्ति द्वारा जांच सैंपल लेने की बात सामने आई थी। वह खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए मरीजों से रुपये लेकर जांच करता था। इसके बाद डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया द्वारा हर मंजिल पर खून, पेशाब आदि जांच के सैंपल कलेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। खास बात है कि पहले मरीजों की रिपोर्ट के लिए भी परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल पर ही उन्हें रिपोर्ट मिलने लगी है।

वार्ड में ही सैंपल लेने के लिए स्टॉफ बैठा हुआ है
संबंधित डॉक्टर के पास भी यह रिपोर्ट पहुंच जाती है। इससे यदि डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं भी रहता है तो मरीज की रिपोर्ट के अनुसार उसका इलाज शुरू करवा देते हैं। मरीजों ने बताया कि अब हमें जांच सुविधा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। वार्ड में ही सैंपल लेने के लिए स्टाफ बैठा हुआ है। जब जरूरत पड़ती है तो हम बुला लेते हैं।
.jpg)
काम पर लौटे कर्मचारी, मरीजों को मिली राहत
आउटसोर्स कर्मचारी को हटाने के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में हो रही अव्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। डीन द्वारा नौकरी पर वापस रखने के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। अब यहां वाटर मैन, लिफ्टमैन, फायरमैन वापस पर पहुंच गए हैं।
इससे अस्पतालों में पानी के लिए भी मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ा। साथ ही लिफ्ट में भी मरीज आसानी से वार्डों तक पहुंच सके। बता दें कि कर्मचारियों के हटने के बाद मरीज, स्वजन और डॉक्टर सभी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
Source link
#Indore #News #मरज #क #भटकन #स #मल #रहत #सरकर #असपतल #क #हर #मजल #पर #मल #रह #सपल #कलकशन #क #सवध
Post Comment