भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान ने रक्षा बजट में 18% वृद्धि कर 2.5 ट्रिलियन रुपये किया। आतंकी हमले के बाद सैन्य तैयारियों को मजबूती दी जा रही है। भारत के जवाबी कदमों के बीच पाकिस्तान ने व्यापार और हवाई क्षेत्र बंद किया व मिसाइल परीक्षण किए।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 06 May 2025 05:43:46 PM (IST)
Updated Date: Tue, 06 May 2025 05:47:08 PM (IST)
HighLights
- हालिया आतंकी हमले के बाद सैन्य तैयारी बढ़ाई गई।
- भारत ने सिंधु संधि और सीमा व्यापार निलंबित किया।
- पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद
एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की गठबंधन सरकार ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रक्षा बजट में 18 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच हालिया तनाव के बीच यह फैसला लिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत करने का फैसला किया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार नया रक्षा बजट 2.5 ट्रिलियन रुपये से अधिक होगा, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 के 2,122 अरब रुपये से काफी अधिक है। सरकार अगले महीने की पहली सप्ताह में 1 जुलाई से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करने की तैयारी कर रही है।
रक्षा बजट में वृद्धि का कारण
- पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच रक्षा बजट में वृद्धि को लेकर सहमति बनी है। सोमवार को पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ व उनकी आर्थिक टीम के साथ बजट पर चर्चा की।
पाकिस्तान का रक्षा बजट
- रक्षा खर्च पाकिस्तान के वार्षिक व्यय का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है, जो ऋण भुगतान के बाद आता है। चालू वित्तीय वर्ष में ऋण भुगतान के लिए 9,700 अरब रुपये निकाले गए हैं, जो देश का सबसे बड़ा खर्च है।
- अखबार के अनुसार अगले वर्ष का कुल बजट 18 ट्रिलियन रुपये से कम होगा, जो इस वर्ष के बजट से कम है। इसका कारण केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत दर में 11 प्रतिशत की कटौती के कारण ब्याज व्यय में भारी कमी है।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सैन्य गतिविधियां
- 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी में एकमात्र सक्रिय भूमि सीमा क्रॉसिंग को बंद करना और राजनयिक संबंधों को और कम करना शामिल है।
- जवाब में, पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। तीसरे देशों के माध्यम से सहित भारत के साथ सभी व्यापार को निलंबित कर दिया।
- पाकिस्तान ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को 120 किलोमीटर की रेंज वाली ‘फतह सीरीज’ सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया। शनिवार को 450 किलोमीटर की रेंज वाले ‘अब्दाली हथियार प्रणाली’ का भी सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया।
Source link
#Pak #Defense #Budget #भरत #स #दशमन #नभन #म #पकसतन #ह #रह #बरबद #फसद #बढएग #रकष #बजट
Post Comment