09:50 PM, 06-Jul-2026
अंशुला कपूर ने साझा कीं शादी की तस्वीरें
शादी की तस्वीरें अंशुला कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने हमसफर रोहन के लिए लिखा है, ‘सभी लोगों में से। सभी जगहों में से। सभी टाइमिंग में से। यह तुम थे। हर मोड़ पर अब भी तुम हो। तुम मेरे लिए सबसे सुरक्षित जगह हो’।
09:37 PM, 06-Jul-2026
एक-दूजे के हुए अंशुला और रोहन ठक्कर
अंशुला-रोहन की शादी की तस्वीर
– फोटो : इंस्टाग्राम
07:22 PM, 06-Jul-2026
बहन की शादी में खास अंदाज में तैयार हुईं सोनम कपूर


07:16 PM, 06-Jul-2026
लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं अंशुला

अंशुला कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला कपूर, निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी की बेटी हैं। मौना शोरी और बोनी कपूर के दो बच्चे- अर्जुन कपूर और अंशुला हैं। अर्जुन जहां एक्टिंग की दुनिया में हैं। वहीं, अंशुला लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।
07:14 PM, 06-Jul-2026
खूबसूरत लुक में दिखीं शनाया कपूर
अंशुला कपूर की चचेरी बहन और अभिनेत्री शनाया कपूर का वीडियो सामने आया है। वे लहंगा पहने खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।
06:47 PM, 06-Jul-2026
Anshula Rohan Wedding Live: एक-दूजे के हुए अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर; सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक
कपूर परिवार में शुभ घड़ी आ गई है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर दुल्हन बनने वाली हैं। आज सोमवार को रोहन ठक्कर के साथ उनकी शादी है। परिवार में अंशुला और रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शन में खूब रौनक देखी गई। माता की चौकी से विवाह पूर्व की रस्में शुरू हुईं और फिर मेहंदी, चूड़ा सेरेमनी और संगीत सेरेमनी तक खूब धमाल रहा। आज शादी का दिन है। अंशुला की छोटी बहनें अभिनेत्री जान्हवी कपूर और खुशी कपूर खास तैयारियां कर रही हैं।
Source link
#Anshula #Rohan #Wedding #Live #एकदज #क #हए #अशल #कपररहन #ठककर #समन #आई #दलहदलहन #क #पहल #झलक



Post Comment