12:37 AM, 23-Jun-2026
Argentina vs Austria Highlights: अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को हराया
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जे मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने दोनों गोल दागकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि विश्व कप इतिहास में नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया। 38 वर्षीय मेसी ने मैच के 38वें मिनट में शानदार गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। थियागो अल्माडा के बेहतरीन डमी मूव और फाकुंडो मेडिना के सटीक पास पर मेसी ने गेंद को शानदार तरीके से नेट में पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने इंजरी टाइम (90+5वें मिनट) में दूसरा गोल कर अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी।
विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेसी
ऑस्ट्रिया के खिलाफ किए गए दो गोलों के साथ मेसी के विश्व कप करियर में कुल गोलों की संख्या 18 हो गई। इससे पहले जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस 16 गोल के साथ विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोलकर्ता थे। अल्जीरिया के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लगाने के बाद शानदार फॉर्म में चल रहे मेसी ने क्लोस को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।
जीत के रिकॉर्ड में भी क्लोस की बराबरी
ऑस्ट्रिया पर मिली जीत मेसी के विश्व कप करियर की 17वीं जीत रही। इसके साथ ही उन्होंने मिरोस्लाव क्लोस के विश्व कप में सर्वाधिक मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मेसी अब विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
लगातार छह विश्व कप मैचों में गोल
मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल कर लगातार छठे विश्व कप मुकाबले में स्कोर करने का कारनामा भी दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन (1958) और ब्राजील के जैरजिन्हो (1970) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विश्व कप इतिहास में अब तक केवल यही तीन खिलाड़ी लगातार छह मैचों में गोल करने में सफल हुए हैं। अगर मेसी अगले विश्व कप मुकाबले में भी गोल दागते हैं, तो वह इस मामले में नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
ऑस्ट्रिया ने किया संघर्ष, लेकिन मेसी बने अंतर
ऑस्ट्रिया ने मुकाबले में शानदार जुझारूपन दिखाया। कप्तान डेविड अलाबा ने कई महत्वपूर्ण रक्षात्मक हस्तक्षेप किए, जबकि मार्सेल साबित्जर ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में खतरनाक फ्री-किक से अर्जेंटीना को चुनौती दी। हालांकि, राल्फ रांगनिक की टीम मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रही। दूसरी ओर, निकोलस गोंजालेज भी अर्जेंटीना के लिए गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन अंततः मैच का फैसला मेसी के शानदार प्रदर्शन ने किया। पिछले नौ विश्व कप मुकाबलों में से सात में मेसी अर्जेंटीना के लिए निर्णायक साबित हुए हैं और इस मैच में भी उन्होंने वही भूमिका निभाई।
जन्मदिन से पहले मिला ऐतिहासिक तोहफा
मेसी का जन्मदिन 24 जून को है और उससे पहले उन्होंने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया। विश्व कप के सबसे बड़े गोलस्कोरर बनने के साथ-साथ गोल्डन बूट की दौड़ में भी वह सबसे आगे पहुंच गए हैं।अर्जेंटीना की यह लगातार दूसरी जीत रही और टीम ने ग्रुप-जे से नॉकआउट चरण में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। अब सभी की निगाहें मेसी पर होंगी, जो अगले मुकाबले में लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे।
11:44 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरा हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अर्जेंटीना फिलहाल 1-0 से आगे है। ऑस्ट्रिया की नजरें वापसी पर हैं।
11:35 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: हाफ-टाइम तक अर्जेंटीना आगे
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जे मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ पहले हाफ की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान लियोनल मेसी के 38वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत गत चैंपियन टीम ने मुकाबले में बढ़त हासिल की। मैच की शुरुआत से ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में उसे पेनाल्टी का सुनहरा मौका भी मिला, लेकिन मेसी इस अवसर को गोल में तब्दील नहीं कर सके। इसके बाद ऑस्ट्रिया ने भी मजबूती से वापसी की और अर्जेंटीना के हमलों को रोकने में सफलता हासिल की।
पहले हाइड्रेशन ब्रेक तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और 23 मिनट के खेल के बाद स्कोर 0-0 रहा। हालांकि, अर्जेंटीना लगातार दबाव बनाता रहा और आखिरकार 38वें मिनट में मेसी ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। यह गोल मेसी के विश्व कप करियर का 17वां गोल रहा, जिसके साथ उन्होंने फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोस को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
मेसी के गोल के बाद अर्जेंटीना ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि ऑस्ट्रिया बराबरी की तलाश में संघर्ष करता नजर आया। पहले हाफ के शेष मिनटों में दोनों टीमों को कुछ मौके मिले, लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका। हाफ-टाइम तक अर्जेंटीना 1-0 से आगे है और दूसरे हाफ में उसकी नजर बढ़त को मजबूत करने पर होगी, जबकि ऑस्ट्रिया वापसी कर मुकाबले में बराबरी हासिल करने की कोशिश करेगा।
11:12 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: मेसी ने दागा गोल, रचा इतिहास
अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले के 38वें मिनट में लियोनेल मेसी ने शानदार गोल दागा और इतिहास रच दिया। वह फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। अब उनके नाम 17 गोल दर्ज हो गए हैं।
10:55 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: पहले हाइड्रेशन ब्रेक तक कोई गोल नहीं
23 मिनट का खेल पूरा हो चुका है, लेकिन अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। सातवें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली, लेकिन लियोनेल मेसी गोल नहीं कर सके। हाइड्रेशन ब्रेक से लौटने के बाद दोनों टीमों की नजरें शुरुआती बढ़त लेने पर होंगी।
10:31 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला शुरू
अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर है।
10:23 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
09:57 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Highlights: अर्जेंटीना 2-0 से जीता, मेसी ने दागे दो ऐतिहासिक गोल; नॉकआउट में पहुंची टीम
FIFA World Cup 2026 Argentina vs Austria Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 43वां मैच ग्रुप-जे की अर्जेंटीन और ऑस्ट्रिया की टीमों के बीच डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। आप यहां पल-पल के पढ़ सकते हैं…
Source link
#Argentina #Austria #Highlights #अरजटन #स #जत #मस #न #दग #द #ऐतहसक #गल #नकआउट #म #पहच #टम



Post Comment