साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अब सभी टीमों की कोशिश इस फॉर्मेट में अधिक सीरीज खेलने की है, जिसमें बांग्लादेश 9 जून से घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम को बांग्लादेश में वनडे सीरीज के अलावा 17 जून से तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी मोसाद्देक हुसैन की वापसी हुई है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से किए 2 बदलाव
बांग्लादेश ने अपनी पिछली वनडे सीरीज घर पर ही अप्रैल महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की खेली थी, जिसको वह 2-1 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। उस स्क्वाड से इस सीरीज को लेकर घोषित हुई टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें महिदुल इस्लाम और आफिफ हुसैन को जहां बाहर कर दिया गया है तो वहीं मोसाद्देक हुसैन के अलावा नुरुल हसन को शामिल किया गया है। मोसाद्देक हुसैन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला साल 2022 में अगस्त महीने में खेला था, जिसके बाद से वह बाहर ही चल रहे हैं। मोसाद्देक हुसैन ने अब तक 43 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.36 के औसत से जहां 634 रन बनाए हैं तो वहीं उनके नाम पर 17 विकेट दर्ज हैं। मोसाद्देक की वनडे स्क्वाड में वापसी का रास्ता ढाका प्रीमियर लीग में उनका शानदार प्रदर्शन बना जिसमें उन्होंने इस सीजन एक शतकीय पारी खेलने के साथ कुल दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में मोसाद्देक ने कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, मोसाद्देक हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।
ढाका में खेले जाएंगे वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले बांग्लादेश की टीम ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच जहां 9 जून को होगा तो वहीं अगले दो मैच 11 और 14 जून को खेले जाएंगे। बांग्लादेश का वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी खराब देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने 22 मैच खेले हैं और उसमें से सिर्फ एक में ही जीतने में कामयाब हो सके हैं और 20 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है। ऐसे में बांग्लादेश की कोशिश अपने इस रिकॉर्ड को थोड़ा बेहतर करने की होगी।
ये भी पढ़ें
ICC Rankings: रचिन रवींद्र ने मारी छलांग, शुभमन गिल को नुकसान, ऋषभ पंत को बिना खेले फायदा कैसे हो गया
“एक बिहारी सब पर भारी…खत्म गेम”; कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच क्या हुई बातचीत सामने आया पूरा VIDEO
Latest Cricket News
#BAN #AUS #बगलदश #न #पहल #वनड #क #लए #कय #सकवड #क #ऐलन #चर #सल #क #बद #मसददक #हसन #क #हई #वपस



Post Comment