भारतीय घरेलू क्रिकेट 2026-27 सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी से होगी जिसका फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल को लेकर पहले ही ऐलान कर दिया गया था, जिसमें फाइनल सहित सभी मुकाबले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कराए जाने का फैसला लिया गया था। अब बीसीसीआई ने फाइनल मुकाबले के वेन्यू को लेकर बदलाव का ऐलान किया है जिसमें उन्होंने इसे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इसको कराने का फैसला लिया है ताकि स्टेडियम में फैंस आकर मुकाबले का आनंद ले सके। 23 अगस्त से दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा जबकि दूसरा मैच नॉर्थ और वेस्ट जोन की टीम के बीच में खेला जाएगा।
दलीप ट्रॉफी के सभी मैचों की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के वेन्यू को बदलने जाने की जानकारी देने के साथ अपने बयान में समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि सीओई में दर्शकों की संख्या को लेकर कुछ सीमाएं हैं इसलिए फाइनल को चेन्नई में कराने का फैसला लिया गया है। दलीप ट्रॉफी हमारे घरेलू कैलेंडर का अहम फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट है और इसी कारण हम चाहते हैं कि फैंस को फाइनल मुकाबला स्टेडियम में देखने का मौका मिले। वहीं दलीप ट्रॉफी के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी जबकि एक क्वार्टर फाइनल मैच, एक सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच का टीवी पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी सहित कुछ खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजरें
इस बार दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा नजरें सभी की 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं, जिनको ईस्ट जोन के स्क्वाड में जगह मिलने के साथ उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वैभव इस टूर्नामेंट को लेकर अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है जिसमें वह रेड बॉल से लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके अलावा बड़े खिलाड़ियों में बात की जाए तो उसमें रुतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है जिनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इसमें रुतुराज गायकवाड वेस्ट जोन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा के कंधों पर साउथ जोन की कप्तानी की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं आईपीएल में लगातार दो सीजन में अपनी कप्तानी में आरसीबी को विजेता बनाने वाले रजत पाटीदार सेंट्रल जोन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें
मानव सुथार ने ध्वस्त किया हरभजन सिंह का रिकॉर्ड, 10 बॉल पर चटकाए 4 विकेट
ICC Test Rankings में भयंकर उठापटक, ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, अब कौन बना नंबर 1 बल्लेबाज
Latest Cricket News
#BCCI #न #दलप #टरफ #फइनल #क #वनय #म #कय #बदलव #बगलर #नह #अब #चननई #म #हग #खतब #मकबल



Post Comment