Bihar: राबड़ी देवी को 15 दिन के अंदर खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला, सरकार ने दे दिया अल्टीमेटम

Bihar: राबड़ी देवी को 15 दिन के अंदर खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला, सरकार ने दे दिया अल्टीमेटम

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी को पटना जिला प्रशासन ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर आवास खाली कर 39 हार्डिंग रोड स्थित आवंटित सरकारी आवास में स्थानांतरित होना होगा। जिला प्रशासन का कहना है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 15 दिनों के भीतर आवास खाली नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, शनिवार शाम को पटना पुलिस राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी। सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी ने राबड़ी देवी से मुलाकात कर प्रशासन का पत्र और निर्देश सौंपा। मुलाकात के दौरान आवास खाली करने और नए आवास में स्थानांतरित होने को लेकर प्रशासन की ओर से औपचारिक जानकारी दी गई थी। इसके बाद सियासत गरमा गई। राजद और भाजपा नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला।

जानिए भवन निर्माण ने क्या कहा?

भवन निर्माण विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 25 नवंबर 2025 को जारी आदेश के तहत नेता प्रतिपक्ष के लिए हार्डिंग रोड स्थित आवास संख्या-39 आवंटित किया गया था। विभाग का कहना है कि नया आवास उपलब्ध कराए जाने के बावजूद राबड़ी देवी ने अब तक सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली नहीं किया है।

Bihar : बिहार में बंगला पॉलिटिक्स, मंत्री का छलका दर्द; कहा- दलित का बेटा हूं, इसलिए खाली नहीं हो रहा आवास

राबड़ी आवास मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित

विभागीय पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 27 मई 2026 को जारी आदेश के तहत उक्त आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में नए आवंटन को प्रभावी बनाने के लिए आवास संख्या-10 को शीघ्र खाली कराना आवश्यक है। संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति प्राप्त है। विभाग ने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी से अनुरोध किया है कि आवास खाली कराने की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाए।

राबड़ी देवी के किस बयान मचा दिया था बवाल

शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि फोर्स बुलाकर खाली करा लें। अगर सरकार को जगह खाली करानी है तो प्रशासन और फोर्स का इस्तेमाल करे, लेकिन हम अपनी जगह खाली नहीं करेंगे। बता दें कि लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ फिलहाल सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 में रहते हैं।

Source link
#Bihar #रबड #दव #क #दन #क #अदर #खल #करन #हग #सरकलर #रड #वल #बगल #सरकर #न #द #दय #अलटमटम

Previous post

Boldness Alert: हुस्न दिखाने में पूरी नजाकत बरतती है ये हसीना, बनते बनते रह गई सलमान खान की भाभी

Giorgia Andriani Bold Photos: अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं, अब एक बार फिर से जॉर्जिया ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जिन्होंने बवाल काट दिया है। जॉर्जिया की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी की सेक्सी तस्वीरें

जॉर्जिया ने अपनी कुछ हद से ज्यादा सेक्सी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ ड्रॉप की हैं जिन्होंने उनके चाहने वालों को क्रेजी कर दिया है। जॉर्जिया की इन तस्वीरों की बात करें तो इस दौरान वो ब्लैक क्रॉप टॉप और थॉन्ग्स में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

सेक्सी तस्वीरों की सीरीज

जॉर्जिया ने अपनी 15 तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। इस तस्वीरों में जॉर्जिया कभी परदे की ओट में तो कभी बिस्तर पर पोज दे रही है। जॉर्जिया की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस खूब आहें भर रहे हैं।

कौन हैं जॉर्जिया एंड्रियानी

अगर हम जॉर्जिया एंड्रियानी के बैकग्राउंड की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह एक विदेशी डांसर और एक्ट्रेस है। वह इटली की एक मशहूर मॉडल है और आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में वह अपने करियर को ऊंचाइयां देने आई है।

जॉर्जिया अरबाज का रिलेशन

इस दौरान अरबाज खान के साथ उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। जॉर्जिया और अरबाज का रिलेशन काफी समय तक टॉक ऑफ द टाउन बना रहा था। कई बार जॉर्जिया अरबाज के साथ उनकी फैमिली फंक्शन और पार्टी में भी स्पॉट हुई थीं। हालांकि दोनों ने आपसी सहमति से अपनी राहें जुदा कर ली थीं।

Next post

5-Letter Words Ending in “IE” to Give You a Leg Up in Wordle

Post Comment