×
Chhindwara News: शराब पीती थी पत्नी, पति ने पीट-पीट कर उतार दिया मौत के घाट

Chhindwara News: शराब पीती थी पत्नी, पति ने पीट-पीट कर उतार दिया मौत के घाट

छिंदवाड़ा जिले के धगड़िया माल गांव में पति रितुलाल मर्सकोले ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पत्नी सुनीता की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 11:31:20 PM (IST)

Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 11:31:20 PM (IST)

पति ने की पत्नी की हत्या। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पत्नी की शराब की लत से परेशान था आरोपी पति।
  2. विवाद के बाद डंडों से पीटकर पत्नी की हत्या।
  3. कोटवार की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

छिंदवाड़ा, नईदुनिया प्रतिनिधि। देश भर में पतियों के मारे जाने की खबरों के बीच छिंदवाड़ा के लावाघोघरी थाना क्षेत्र के गांव से पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने की खबर आ रही है। धगड़िया माल गांव में रहने वाले रितुलाल मर्सकोले (32 ) ने अपनी पत्नी सुनीता मर्सकोले (30) को डंडों से इतना पीटा की सुनीता की मौत हो गई।

दरअसल, रितुलाल शराब नहीं पीता था। उसकी पत्नी सुनीता कोशराब की लत थी। बीते दिन सुनीता को शराब पीते देख रितुलाल ने मना किया। इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। रितुलाल ने डंडों से सुनीता को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना गांव के कोटवार ने पुलिस को दी।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसी दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजेश बंजारे के नेतृत्व में लवाघोघरी थाना प्रभारी सी एल उईके ने मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

आरोपी को भेजा जेल

मुखबिर सूचना पर रिंतुलाल पिता जंगलसिंह निवासी धगडियामाल को तत्काल घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ की गई। आरोपी ने पत्नी सुनिता बाई को शराब पीने से मना करने की बात को लेकर हत्या करने की नियत से डंडे से मारपीट की, जिससे सुनिता की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

Source link
#Chhindwara #News #शरब #पत #थ #पतन #पत #न #पटपट #कर #उतर #दय #मत #क #घट

Previous post

सिफत कौर सामरा ने जीता ब्रॉन्ज, नॉर्वे की जीनेट हेग का गोल्ड पर कब्जा

Next post

Israel Strike Iran | US Pulls Staff from Middle East | Tensions Escalate | US News | इजराइल ने ईरान पर हमला किया: राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ के मारे जाने की खबर

Post Comment