शनिवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। इन्होंने सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त की शिकायत के बाद जांच करवाई थी। स्वास्थ्य विभाग की चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि यह सभी मरीज इंदौर के रहने वाले हैं। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने नहीं है। पिछले पांच दिनों में कोरोना के 52 मिल चुके हैं।
By Vinay Yadav
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 10:13:46 PM (IST)
Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 10:13:46 PM (IST)

HighLights
- इंदौर में मिले आठ नए कोरोना मरीज
- 5 दिन में मिले 52 मरीज, 64 ले रहे उपचार
- 100 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। बढ़ते मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को भी चिंतित कर दिया है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी कोरोना पॉजिटिव आ गए है। इनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। दो दिन पहले ही मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनकी कोरोना और अन्य बीमारियों से संबंधित जांचें करवाई थी। इनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
कोरोना के मिले 8 नए मरीज
शनिवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। इन्होंने सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त की शिकायत के बाद जांच करवाई थी। स्वास्थ्य विभाग की चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि यह सभी मरीज इंदौर के रहने वाले हैं। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने नहीं है। पिछले पांच दिनों में कोरोना के 52 मिल चुके हैं। इनमें से करीब चार मरीज अस्पताल में भर्ती है, दो की हालत गंभीर है। बाकि मरीज होम आइसोलेशन में है। नए मरीजों में वह भी शामिल है, जो पिछले दिनों पाजिटिव आए मरीजों के संपर्क में थे।
इंदौर में अभी 64 एक्टिव कोरोना मरीज
इंदौर में अभी 64 एक्टिव मरीज है, जिनका डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। अब तक इंदौर में 110 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 100 इंदौर के रहने वाले हैं और बाकि अन्य जिलों से हैं। शनिवार को छह मरीजों को डिस्चार्ज किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं, लेकिन मौजूदा वैरिएंट पहले वाले वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं हैं। अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण होते हैं और वे होम आइसोलेशन में ठीक हो जाते हैं। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गर्भावस्था या गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
Source link
#Corona #Update #लगतर #पर #पसर #रह #ह #करन…8 #नए #मरज #मल #पजटव #शहर #म #अभ #एकटव #कस
Post Comment