CSK के स्क्वाड में हुई PSL 2026 में खेलने वाले 25 साल के खिलाड़ी की एंट्री, ओवरटन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला फेज पांच बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा था, जिसमें प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें भी काफी कम लग रही थी। सीएसके ने इसके बाद शानदार तरीके से वापसी करने के साथ खुद को अभी भी टॉप-4 में पहुंचने की रेस में शामिल रखा हुआ है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इसी बीच एक बड़ा झटका उनके स्टार तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह से अब इस सीजन के बाकी बचे मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे और वापस अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। सीएसके ने 14 मई को जेमी ओवरटन की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया जो 25 साल के डायने फॉरेस्टर हैं।
आखिर कौन हैं डायने फॉरेस्टर जो पीएसएल 2026 का भी रहे हिस्सा
साउथ अफ्रीका की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले डायने फॉरेस्टर को लेकर बात की जाए तो उन्हें सीएसके ने सीजन के बाकी बचे मुकाबलों के लिए 75 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया है। डायने फॉरेस्टर ने इसी साल मार्च महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेलने के साथ कुल 83 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के अलावा फॉरेस्टर एक तेज गेंदबाज भी हैं जिसका फायदा सीएसके को मिल सकता है। हाल में ही खत्म हुए पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में डायने फॉरेस्टर रावलपिंडीज टीम का हिस्सा थे जिसमें 6 मैचों में खेलते हुए जहां कुल 132 रन बनाए तो वहीं 2 विकेट भी हासिल किए थे।
डायने फॉरेस्टर ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 36 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.84 के औसत से बल्ले से जहां 681 रन बनाए हैं, जिसमें वह 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब हुए हैं, वहीं फॉरेस्टर के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 140.70 का रहा है। वहीं गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन देखा जाए तो वहां उन्होंने 30.27 के औसत से कुल 11 विकेट हासिल किए हैं।
सीएसके को अभी लीग स्टेज में खेलने हैं तीन मुकाबले
आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक लीग स्टेज में कुल 11 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ सीएसके अभी अंकतालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं और उनको अभी इस सीजन लीग स्टेज में तीन और मुकाबले खेलने हैं जिसमें उनका सामना 15, 18 और 21 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम से होगा।
ये भी पढ़ें
PBKS Playoff Qualification Scenario: पंजाब किंग्स अब कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री, बन रहे हैं ऐसे समीकरण
विराट कोहली ने सेंचुरी ठोककर बनाए कई कीर्तिमान, एक के बार एक गिनते चले जाइए
Latest Cricket News
#CSK #क #सकवड #म #हई #PSL #म #खलन #वल #सल #क #खलड #क #एटर #ओवरटन #क #रपलसमट #क #कय #ऐलन
Previous post
‘The Testaments’ Costuming Isn’t Just About Oppression. It’s About the Power of Personal Choice
Next post
‘बस हो गया…’, कान फिल्म फेस्टिवल में भीड़ का शिकार हुईं आलिया भट्ट; पैप्स पर भड़कीं; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। कान से अब तक आलिया के कई लुक सामने आ चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल से उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस वीडियो में आलिया कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान फैंस की भीड़ में फंस जाती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस परेशान नजर आती हैं और वो लोगों से शांत रहने की अपील भी करती हैं।
फैंस और फोटोग्राफर की भीड़ में फंसीं आलिया <!-- removed read more from here --> 
<!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> आलिया भट्ट का वायरल वीडियो भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह के दौरान का है। यहां आलिया देश की सिनेमाई प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए भारतीय डेलिगेशन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एक खास तौर पर डिजाइन की गई आइवरी रंग की सिल्क साड़ी-गाउन पहनी थी। कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए। <!-- removed read more from here --> 
 <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> इसी दौरान एक वायरल वीडियो में आलिया फैंस और पैप्स की भीड़ के बीच परेशान नजर आईं। वीडियो में आलिया कार्यक्रम में अपने दूसरे लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि आसपास की भीड़भाड़ के बीच वह परेशान हो गईं। वीडियो में आलिया फैंस और फोटोग्राफरों की भीड़ से घिर जाने के बाद काफी चिढ़ती हुई नजर आ रही हैं। <!-- removed read more from here --> 
Alia Bhatt with fans at The 79th Cannes Film Festival today 📸 pic.twitter.com/BOzdcTfM2w
— Alia’s nation (@Aliasnation) May 13, 2026
परेशान आलिया बोलीं- बस हो गया… <!-- removed read more from here --> 
<!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> वीडियो में कई फैंस और फोटोग्राफर आलिया के चारों ओर जमा हो जाते हैं, सभी उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। देखते-देखते स्थिति बिगड़ने लगती है और आलिया भीड़ में फंस जाती हैं, जिससे वो परेशान होने लगती हैं। आलिया को रास्ता बनाने की कोशिश करते हुए देखा जाता है, लेकिन कुछ देर के लिए भीड़ के कारण उनका रास्ता रुक जाता है। <!-- removed read more from here --> 
<!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> शुरुआत में वह फैंस से बातचीत करने के लिए रुकीं और कुछ देर उनके साथ सेल्फी भी लीं। हालांकि, भीड़ के लगातार बढ़ने पर आलिया को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हो गया अभी?’ इससे उनकी झुंझलाहट साफ झलकती है। उनके आसपास मौजूद बॉडीगार्ड भी भीड़ को शांत करने के लिए बार-बार ‘शांत हो जाइए, शांत हो जाइए’ कहते नजर आते हैं।
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>Alia bhatt, alia bhatt mobbed, alia bhatt mobbed at cannes, alia mobbed, alia bhatt viral video, alia bhatt mobbed video, alia bhatt mobbed viral video, cannes film festival 2026, cannes film festival, cannes 2026, alia bhatt at cannes, alia bhatt cannes look, alia bhatt cannes 2026, alia bhatt at cannes 2026, alia bhatt at cannes film festival 2026, Entertainment News in Hindi, Bollywood News in Hindi, Bollywood Hindi News, आलिया भट्ट, आलिया भट्ट भीड़ से घिरी, कान्स में आलिया भट्ट भीड़ से घिरी, कान्स 2026, आलिया भीड़ से घिरी, आलिया भट्ट का वायरल वीडियो, आलिया भट्ट भीड़ से घिरी वीडियो, आलिया भट्ट भीड़ से घिरी वायरल वीडियो, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026, कान्स फिल्म फेस्टिवल
Post Comment