CWG 2026 Day 5 Live: भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, कुल 199 किलो का वजन उठाया

CWG 2026 Day 5 Live: भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, कुल 199 किलो का वजन उठाया

07:14 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: ज्ञानेश्वरी ने जीता रजत पदक

भारत की महिला भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर दूसर स्थान हासिल किया। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला दिदिह ने कुल 206 किलो (93+113) वजन उठाकर स्वर्ण पदक और कनाडा की रेबेका ग्रोउलेक्स ने कुल 178 किलो (83+95) का वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने इस तरह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक पांच पदक अपने नाम किए हैं जिसमें चार भारोत्तोलन में आए हैं। भारत अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है।

06:49 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: जिम्नास्ट समांता पदक से चूकीं

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के महिला वॉल्ट फाइनल में भारत की प्रोतिष्ठा समांता ने 12.883 का स्कोर बनाया और वह पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। प्रोतिष्ठा समांता राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने से चूक गईं और महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। सातवें स्थान पर क्वालिफाई करने वाली इस भारतीय जिम्नास्ट ने अपने पहले वॉल्ट के लिए 12.700 और दूसरे प्रयास में 12.666 का स्कोर किया। बोनस जुड़ने के बाद उनका स्कोर 12.883 रहा। शानदार प्रदर्शन के बावजूद यह पोडियम पर जगह बनाने के लिए काफी नहीं था।

06:37 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: जिम्नास्ट समांता का प्रदर्शन

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के महिला वॉल्ट फाइनल में भारत की प्रोतिष्ठा समांता ने 12.883 का स्कोर बनाया। वह फिलहाल चौथे स्थान पर हैं।

06:27 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: महिला वॉल्ट का फाइनल जारी

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में महिला वॉल्ट का फाइनल जारी है। भारत की ओर से इस स्पर्धा में प्रोतिष्ठा समांता हिस्सा ले रही हैं। ये मेडल राउंड है और उम्मीद है कि समांता पदक लेकर आएंगी।

06:20 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: ज्ञानेश्वरी का दमदार प्रदर्शन

ज्ञानेश्वरी ने स्नैच के दूसरे प्रयास में 85 किलो वजन उठाया। इसके बाद उन्होंने स्नैच के तीसरे प्रयास में 88 किलो वजन उठाया। ज्ञानेश्वरी के स्नैच में तीनों प्रयास सफल रहे। हर एक प्रयास में उन्होंने अपना वजन बढ़ाया और वह इसे उठाने में सफल भी रहीं। ज्ञानेश्वरी का तीसरे प्रयास में 88 किलो वजन कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी था, लेकिन नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला दिदिह ने 93 किलो उठाया नया रिकॉर्ड बनाया। ज्ञानेश्वरी ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 103 किलो वजन रजिस्टर किया।

06:18 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: मुक्केबाज अंकुश क्वार्टर फाइनल में

भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने पुरुष 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अंकुश ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जालान जान को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया।

06:16 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: ज्ञानेश्वरी की शानदार शुरुआत

भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किलो वर्ग के स्नैच में शानदार प्रदर्शन किया। ज्ञानेश्वरी ने पहले प्रयास में 82 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया। अब वह दूसरे प्रयास में 85 किलो वजन उठाएंगी।

05:45 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: भारोत्तलन में ज्ञानेश्वरी यादव पेश कर रहीं चुनौती

भारोत्तोलन में भारत की ज्ञानेश्वरी यादव महिला 53 किलो भारवर्ग में चुनौती पेश कर रही हैं। ज्ञानेश्वरी ने स्नैच के पहले प्रयास में 83 किलो वजन रजिस्टर कराया है।

05:10 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: लोकेश सत्यनाथन फाइनल में

भारत के लोकेश सत्यनाथन पुरुष लंबी कूद के फाइनल में पहुंच गए हैं। लोकेश क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में थे और उन्होंने 7.77 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई किया। लोकेश अपने ग्रुप में चौथे और कुल सातवें नंबर पर रहकर फाइनल में पहुंचे। लोकेश के अलावा इस इवेंट में मुरली श्रीशंकर 8.01 मीटर के साथ फाइनल में पहुंचे।

05:03 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में

भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने इंग्लैंड के विलियम हेविट को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सचिन ने पुरुष 60 किग्रा के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में खंडित फैसले में 4-1 से हराया। सचिन ने शुरुआत से ही हेविट के खिलाफ दबदबा बनाए रखा और अंत में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

Source link
#CWG #Day #Live #भरततलक #जञनशवर #यदव #न #जत #रजत #पदक #कल #कल #क #वजन #उठय

Previous post

Nvidia, Microsoft launch open AI security alliance — without OpenAI, Google, or Anthropic

Nvidia on Monday said it is joining forces with Microsoft, SpaceX, IBM, and other tech companies to build and share open-source AI security tools.

The new Open Secure AI Alliance said open tools are required to effectively defend against attacks from frontier models. The initiative is a direct response to mounting concerns over the safety of advanced AI systems after a rogue OpenAI model escaped containment and attacked another company during testing. That company, Hugging Face, said it was forced to use a Chinese open-weight model to defend itself due to the strict safety guardrails limiting the usefulness of top US models.

Founding members include Palantir, OpenClaw, the Linux Foundation, Cloudflare, Cloudera, Dell, Cisco, Adobe, Siemens, and DoorDash. Conspicuously absent are leading US AI companies, including OpenAI, Google, and Anthropic.

The alliance arrives amid growing tensions over whether the world’s most capable AI models should remain open. Chinese companies have released increasingly powerful open-weight models, notably Moonshot AI’s Kimi K3, challenging the strategy pursued by US labs that have largely kept frontier systems closed and proprietary. Nvidia and its partners argue that securing AI requires access to both closed and open models, stressing that defenders need the tools to counter emerging threats.

The announcement also follows reports that the Trump administration considered restricting access to cutting-edge Chinese models and an industry movement — again spearheaded by Nvidia — defending the need for openness in AI. Google and OpenAI signed that letter belatedly, too, though Anthropic remains absent.

#Nvidia #Microsoft #launch #open #security #alliance #OpenAI #Google #AnthropicAI,News,Nvidia,Tech

Next post

Dressed in Gemstone Shades – Julia Berolzheimer

Post Comment