06:48 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: भारोत्तोलन में महिला 86+ किलो का फाइनल जारी
भारोत्तोलन में महिला 86+ किलो का फाइनल जारी है। भारत की ओर से इस स्पर्धा में मार्टिना देवी चुनौती पेश कर रही हैं। मार्टिना ने स्नैच के पहले प्रयास में 105 किलो वजन रजिस्टर कराया है।
06:27 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: पुरुष त्रिकूद में मिली सफलता
पुरुष त्रिकूद में भारत के दो खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं। भारत के प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु अपने क्वालिफाइंग ग्रुप में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे और फाइनल में पहुंचे। प्रवीण ने 16.41 मीटर की छलांग लगाई, जबकि सेल्वा ने 16.26 मीटर की छलांग लगाई।
06:06 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: विशाल टीके फाइनल से चूके
पुरुष 400 मीटर के सेमीफाइनल में भारत को निराशा मिली है। भारत के विशाल टीके सेमीफाइनल 1 में 46.33 सेकेंड के समय के साथ छठे और ओवरऑल 14वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना सके।
06:01 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: पुरुष डेकाथलॉन शॉट पुट
पुरुष डेकाथलॉन शॉटपुट के ग्रुप ए में तेजस्विन शंकर 13.09 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे। पुरुष डेकाथलॉन में तीन स्पर्धा के बाद तेजस्विन पांचवें स्थान पर हैं। अब वह आज रात भारतीय समयानुसार 11:38 बजे से डेकाथलॉन हाई जम्प और फिर रात 1:38 बजे 400 मीटर में चुनौती पेश करने उतरेंगे।
05:31 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: मेडल राउंड से बाहर पुरुष टीम स्प्रिंट
ट्रैक साईकिलिंग के पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग राउंड में भारत सातवें स्थान पर रहा और मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। भारत के रोजित सिंह यांगलेम, डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह की तिकड़ी 46.396 का समय लेकर सबसे नीचे सातवें स्थान पर रही। इस स्पर्धा से शीर्ष दो टीमों ने स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।
05:02 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: पुरुष त्रिकूद क्वालिफाइंग मैच शुरू
पुरुष त्रिकूद का क्वालिफाइंग मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से इस स्पर्धा में प्रवीण चित्रावले और सेल्वा प्रभु चुनौती पेश कर रहे हैं। प्रवीण ने पहले प्रयास में 16.41 मीटर की छलांग लगाई।
04:56 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: पैरा ट्रैक साईकिलिंग में मिली निराशा
पैरा ट्रैक साईकिलिंग में भारत को निराशा मिली है। महिला सी4-सी5 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफाइंग में भारत की लिशा दास छठे स्थान पर रहीं और मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। लिशा ने 6:58.000 मिनट का समय लिया। इस स्पर्धा में शीर्ष दो साइकिलिस्ट ने स्वर्ण पदक के लिए क्वालिफाई किया, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली साइकिलिस्ट ने कांस्य पदक के लिए क्वालिफाई किया।
04:29 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: भाला फेंक में तीनों भारतीय फाइनल में
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफिकेशन राउंड में 18 खिलाड़ियों को तीन-तीन अटैम्प्ट मिलने थे और नीरज ने सिर्फ दो प्रयास किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 79.61 मीटर का रहा और वह पांचवें स्थान पर रहे। नीरज के अलावा क्वालिफिकेशन मुकाबले में भारत के रोहित यादव और यशवीर भी उतरे थे। इन दोनों ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
04:10 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: लंबी कूद में तेजस्विन का दमदार प्रदर्शन
भारत के तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन के लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन किया। तेजस्विन ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7.82 मीटर की छलांग लगाई। तेजस्विन शीर्ष पर रहे।
02:48 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: डेकाथलॉन 100 मीटर में पांचवें स्थान पर रहे तेजस्विन
भारत के तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन 100 मीटर दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 10.96 सेकंड का समय लिया। अब इस इवेंट में लंबी कूद स्पर्धा होगी जो कि तेजस्विन का मजबूत पक्ष है। डेमियन वार्नर ने इसमें 10.21 सेकंड का समय लिया और उन्हें 1100 अंक मिले। वहीं, तेजस्विन को सबसे कम 870 अंक मिले।
Source link
#CWG #Day #Live #भल #फकडकथलन #म #शनदर #परदरशन #परष #तरकद #क #फइनल #म #पहच #परवणसलव



Post Comment