ग्राम कारखेत में सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर तीन युवकों से एक लाख रुपये मांगने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग का पुलिस ने खुलासा किया। फर्जी दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी गई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अन्य की तलाश जारी है।
By Devendra Samadhiya
Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 09:58:02 PM (IST)
Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 09:58:02 PM (IST)
HighLights
- खेत में ले जाकर किया ब्लैकमेल
- एक लाख रुपये की मांगी फिरौती
- पीड़ितों की बाइक भी छीनी गई
नईदुनिया न्यूज, दतिया। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम कारखेत में तीन युवकों को झांसे में लेकर मिलने बुलाया गया। उसके बाद उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की गई। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ भौंती पुलिस ने शुक्रवार को किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों में एक युवक और एक महिला शामिल है। इनके कब्जे से पीड़ित पक्ष की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
महिला से सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान
- दरअसल, दतिया जिले के ग्राम कुरथना निवासी 25 वर्षीय अनिल परिहार की सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला से जान-पहचान हुई थी। महिला ने अनिल से मोबाइल नंबर साझा कर बातचीत शुरू की। उसके बाद दोस्ती गहराने पर 30 मई को मिलने के लिए ग्राम कुरथरा बुलाया।
लंबे समय से सक्रिय हैं ऐसे गिरोह
- पुलिस सूत्रों के अनुसार इस तरह के गैंग भौंती और आसपास के इलाकों में लंबे समय से सक्रिय हैं। पूर्व में पिछोर क्षेत्र में भी इसी तरह के मामलों में लोगों को फंसाने और ब्लैकमेल करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ साल पहले शिवपुरी पुलिस ने भी ऐसे ही सेक्सटॉर्शन गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जो वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों की अश्लील रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।
- पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से संबंध न बनाएं और सतर्क रहें।
Source link
#Datia #News #सशल #मडय #पर #दसत #कर #महल #न #मलन #बलय #दषकरम #क #कस #लगन #क #द #धमक



Post Comment