आंदोलन के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
भोजशाला आंदोलन वर्ष 2003 के दौरान धार जिले के तीन लोगों की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई थी। हिंदू समाज उन्हें आंदोलन का बलिदानी मानता है। इन बलिदानियों की स्मृति में हिंदू समाज के लोगों ने उनके परिजनों का पाद पूजन कर सम्मान किया। इस दौरान समाजजनों ने आंदोलन में दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
‘आज सुबह अपना सारा काम छोड़कर भोजशाला आए हैं’
धार जिले की स्थानीय निवासी विद्या सोनी ने कहा, “हम आज सुबह अपना सारा काम छोड़कर भोजशाला आए हैं। हम बहुत खुश हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि हम शुक्रवार के दिन यहां आ सके हैं। यह सत्य की जीत है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता।”
Source link
#Dhar #Bhojshala #सल #बद #फर #वपस #लट #भजशल #क #वभव #नमज #क #जगह #हई #भवय #महआरत #दख #तसवर







Post Comment