×
FIFA नॉकआउट मुकाबले से पहले विवादों में घिरे केप वर्डे के कप्तान, महिला ने लगाए संगीन आरोप

FIFA नॉकआउट मुकाबले से पहले विवादों में घिरे केप वर्डे के कप्तान, महिला ने लगाए संगीन आरोप

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार खेल दिखाकर सबको हैरान करने वाली केप वर्डे की टीम अब एक बड़ी मुसीबत में फंस गई है। अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले, टीम के कप्तान रेयान मेंडिस पर एक महिला से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। फिलहाल न्यूजीलैंड की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत करने वाली महिला फीफा (FIFA) की तरफ से टीम की मदद करने वाले स्टाफ में शामिल थी।

महिला ने रेयान मेंडिस पर लगाए संगीन आरोप

ब्राजील की मीडिया ‘ग्लोबो’ का कहना है कि पीड़ित महिला ब्राजील की रहने वाली है। वह मार्च 2026 में न्यूजीलैंड में हुए फीफा टूर्नामेंट के दौरान केप वर्डे की टीम के लिए ट्रांसलेटर का काम कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला का आरोप है कि रेयान मेंडिस उसके होटल के कमरे में आए और उसके साथ जबरदस्ती की। इस घटना के बाद महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। महिला ने इस बारे में केप वर्डे टीम के तीन अधिकारियों को भी बताया था। लेकिन इस मामले को नजरअंदाज किया गया।

फीफा ने इस मामले पर क्या कहा?

अमेरिकी अखबार ‘यूएसए टुडे’ से बातचीत में फीफा (FIFA) ने कहा कि वे इस तरह के गलत व्यवहार के आरोपों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने बताया कि वे न्यूजीलैंड की पुलिस और जांच टीमों के लगातार संपर्क में हैं। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है, इसलिए फीफा ने इस पर ज्यादा कुछ भी बोलने से मना कर दिया। दूसरी तरफ केप वर्डे की टीम ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। अब इस मामले पर फीफा क्या एक्शन लेता है ये देखना दिलचस्प होगा।

ग्रुप स्टेज में केप वेर्डे का प्रदर्शन रहा शानदार

केप वर्डे की फुटबॉल टीम ने अपने पहले ही फीफा वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा खेल दिखाया है। इस छोटे से अफ्रीकी देश की टीम ने अपने ग्रुप के तीनों मैच ड्रॉ खेले। इन मैचों की वजह से टीम अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही और अगले दौर (नॉकआउट स्टेज) में पहुंच गई। केप वर्डे अब मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना से राउंड ऑफ-32 में भिड़ेगी। ये मैच मियामी में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

मेसी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 7 वर्ल्ड कप मैचों में गोल दागने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

FIFA World Cup: लियोनल मेसी का महारिकॉर्ड, बने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी


#FIFA #नकआउट #मकबल #स #पहल #ववद #म #घर #कप #वरड #क #कपतन #महल #न #लगए #सगन #आरप

Post Comment