2. अग्निवीरवायु भर्ती इंटेक 02/2027
भारतीय वायुसेना में दूसरी भर्ती अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 की है। इस भर्ती के माध्यम से देश के युवाओं को चार वर्ष तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 6 जुलाई 2026, सुबह 11 बजे
- आवेदन की अंतिम तिथि : 26 जुलाई 2026, रात 11 बजे तक
- ऑनलाइन परीक्षा : 22 और 23 सितंबर 2026
- प्रोविजनल सेलेक्ट लिस्ट (पीएसएल) : मई 2027 के अंतिम सप्ताह में
- अंतिम नामांकन सूची : 1 जून 2027 के बाद जारी होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लेता है, तो नामांकन के समय उसकी अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरवायु को विवाह करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को इस अवधि में गर्भवती नहीं होने का भी वचन देना होगा। नियमों का उल्लंघन होने पर सेवा से हटाया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
विज्ञान वर्ग
अभ्यर्थी ने 10+2 या समकक्ष परीक्षा में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक तथा अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स (भौतिकी और गणित के साथ) करने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञान के अलावा अन्य वर्ग
किसी भी संकाय से 10+2 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञान वर्ग के पात्र अभ्यर्थी चाहें तो उसी परीक्षा में विज्ञान के अलावा अन्य वर्ग की परीक्षा भी दे सकते हैं। ध्यान रहे कि अंकों में किसी प्रकार की राउंड ऑफ की सुविधा नहीं होगी। उदाहरण के तौर पर 49.99 प्रतिशत अंक को 49 प्रतिशत ही माना जाएगा।
चयन कैसे होगा?
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।
- पहले चरण में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी।
- दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों को एयरमैन सेलेक्शन सेंटर (एएससी) में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) और एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-1 व टेस्ट-2 देना होगा।
- तीसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों का भारतीय वायुसेना की मेडिकल टीम द्वारा विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न
ऑनलाइन परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। हालांकि अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में रहेगा।
विज्ञान वर्ग
- समय : 60 मिनट
- विषय : भौतिकी, गणित और अंग्रेजी
विज्ञान के अलावा अन्य वर्ग
- समय : 45 मिनट
- विषय : अंग्रेजी तथा रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस (आरएजीए)
दोनों वर्ग
- समय : 85 मिनट
- विषय : भौतिकी, गणित, अंग्रेजी तथा रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस
मार्किंग स्कीम क्या रहेगी?
- सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा।
- बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
शारीरिक और मेडिकल मानक क्या हैं?
- पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। उत्तर-पूर्व, पहाड़ी क्षेत्रों और लक्षद्वीप के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
- पुरुष अभ्यर्थियों की छाती कम से कम 77 सेंटीमीटर होनी चाहिए और उसमें कम से कम 5 सेंटीमीटर का फैलाव होना जरूरी है।
- वजन लंबाई और आयु के अनुरूप होना चाहिए। प्रत्येक आंख की दृष्टि 6/12 होनी चाहिए, जिसे 6/6 तक सुधारा जा सके। लेसिक (LASIK) या पीआरके (PRK) सर्जरी कराने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिए और कम से कम 14 डेंटल प्वाइंट होना अनिवार्य है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
- 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट में
- 10 पुश-अप
- 10 सिट-अप
- 20 स्क्वाट
महिला अभ्यर्थियों के लिए
- 1.6 किलोमीटर दौड़ 8 मिनट में
- 10 सिट-अप
- 15 स्क्वाट
सभी अभ्यास निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे करने होंगे।
वेतन और सेवा निधि पैकेज
अग्निवीरवायु को हर वर्ष वेतन में वृद्धि के साथ मासिक पैकेज मिलेगा।
- प्रथम वर्ष : 30,000 रुपये (हाथ में 21,000 रुपये)
- द्वितीय वर्ष : 33,000 रुपये (हाथ में 23,100 रुपये)
- तृतीय वर्ष : 36,500 रुपये (हाथ में 25,550 रुपये)
- चतुर्थ वर्ष : 40,000 रुपये (हाथ में 28,000 रुपये)
- शेष राशि सेवा निधि कोष में जमा होगी।
चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर अग्निवीरवायु को ब्याज सहित लगभग 10.04 लाख रुपये तक का सेवा निधि पैकेज मिलेगा।
इसके अलावा जोखिम एवं कठिनाई भत्ता, ड्रेस भत्ता, यात्रा भत्ता, राशन, कपड़े, आवास, एलटीसी और 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर भी दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
अभ्यर्थियों को 550 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकेगा। यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
आवेदन कैसे करना होगा?
- सबसे पहले भर्ती पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें।
- इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
- फिर दोबारा लॉग इन करके आवेदन पत्र पूरा भरें। पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
IAF Agniveer Vayu INTAKE 02/2027 Official Notice – PDF
अन्य महत्वपूर्ण बातें
- स्थायी टैटू सामान्य रूप से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल बांह के अंदरूनी हिस्से या हाथ के पीछे बने टैटू तथा परंपरागत जनजातीय टैटू निर्धारित नियमों के अनुसार मान्य हो सकते हैं।
- चार वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद संगठन की आवश्यकता के आधार पर प्रत्येक बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरवायु को भारतीय वायुसेना के नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है।
- भारतीय वायुसेना शराब और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति का पालन करती है।
Source link
#IAF #इडयन #एयरफरस #म #नकर #पन #क #शनदर #मक #अगनवर #वय #और #गरपY #पद #पर #आवदन #शर #जन #पतरत



Post Comment