ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारत टॉप पर कायम:न्यूजीलैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर; साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारत टॉप पर कायम:न्यूजीलैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर; साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

• Hindi News
• Sports
• ICC ODI Rankings: India Leads, NZ 2nd, Aus 3rd; SA Overtakes Pak

दुबई6 घंटे पहले

• कॉपी लिंक

भारत ने 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम इंडिया के 118 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ICC ने सोमवार को नई रैंकिंग जारी की। न्यूजीलैंड 113 पॉइंट्स के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर टॉप-4 में जगह बना ली है। प्रोटियाज टीम के 102 पॉइंट्स हैं, जबकि पाकिस्तान 98 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।ICC के मुताबिक मई 2025 से खेले गए मैचों को 100% और उससे पहले के दो साल के मुकाबलों को 50% वेटेज दिया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का फायदा मिला

भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। ICC ने रैंकिंग अपडेट के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम के जश्न की तस्वीर भी साझा की। वहीं, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पारी का भी जिक्र किया गया।

भारत के टॉप पर बने रहने पर ICC की पोस्ट।

भारत के टॉप पर बने रहने पर ICC की पोस्ट।

श्रीलंका छठे स्थान पर

टॉप-10 में बाकी टीमों की स्थिति नहीं बदली है। श्रीलंका 96 पॉइंट्स के साथ छठे, अफगानिस्तान 93 पॉइंट्स के साथ सातवें और इंग्लैंड 89 पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है।बांग्लादेश 84 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज के 74 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों के बीच अब 10 पॉइंट्स का अंतर हो गया है, जो पिछली अपडेट में छह पॉइंट्स का था।

यह बदलाव 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। ICC के मुताबिक 31 मार्च 2027 तक रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी।

मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। अगर साउथ अफ्रीका टॉप-8 में बना रहता है, तो नौवें स्थान पर रहने वाली टीम को भी सीधे वर्ल्ड कप में एंट्री मिल सकती है। ऐसे में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच की रेस अहम हो गई है।

आयरलैंड 11वें नंबर पर पहुंचा

आयरलैंड 54 पॉइंट्स के साथ जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वें नंबर पर पहुंच गया है। जिम्बाब्वे के 53 पॉइंट्स हैं। वहीं, USA 46 पॉइंट्स के साथ स्कॉटलैंड को पीछे छोड़कर 13वें स्थान पर पहुंच गया है। स्कॉटलैंड के 44 पॉइंट्स हैं। UAE ने भी रैंकिंग में बढ़त बनाई है। टीम 16 पॉइंट्स के साथ कनाडा को पीछे छोड़ते हुए 19वें नंबर पर पहुंच गई है।

————————— रैंकिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम ने ICC की टी-20 टीम रैंकिंग में भी अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

#ICC #एनअल #वनड #रकग #म #भरत #टप #पर #कयमनयजलड #दसर #और #ऑसटरलय #तसर #सथन #पर #सउथ #अफरक #न #पकसतन #क #पछ #छड़

Previous post

See the Best Met Gala 2026 After-Party Looks

Next post

Daniel Ek-backed defense tech Helsing to raise $1.2B at $18B valuation | TechCrunch

Five-year-old European military drone startup Helsing is reportedly close to raising a new $1.2 billion round at about an $18 billion valuation. The round is expected to be led by Dragoneer and co-led by existing Helsing investor Lightspeed, the Financial Times reported.

Helsing last raised just under a year ago, in June 2025, in a deal that was led by billionaire Spotify founder Daniel Ek. That was a €600 million investment at an estimated €12 billion valuation ($14 billion USD). So this new round is a step-up.

While Helsing isn’t the only European unicorn defense tech, it is by far the one that investors deem the most valuable. For instance, German drone maker Quantum Systems raised €180 million in November, which valued it at more than €3 billion. And a year ago, Lisbon-headquartered Tekever raised £400 million at a valuation above £1 billion. Amid Russia’s ongoing war in Ukraine, the proving ground for new technologies, autonomous defense startups have become a hot area for VCs.

Helsing, Dragoneer, and Lightspeed could not be immediately reached for comment.

#Daniel #Ekbacked #defense #tech #Helsing #raise #1.2B #18B #valuation #TechCrunchdrones,Fundraise,helsing

Post Comment