×
ICC Rankings: जो रूट फिर बने टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज, वनडे में शुभमन गिल ने मारी बहुत लंबी छलांग

ICC Rankings: जो रूट फिर बने टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज, वनडे में शुभमन गिल ने मारी बहुत लंबी छलांग

आईसीसी रैं​किंग में इस बार भयंकर उथलपुथल देखने के लिए मिल रही है। खास तौर पर पिछले सप्ताह टेस्ट और वनडे का खूब रोमांच देखने के लिए मिला, इसलिए इसमें जबरदस्त बदलाव नजर आ रहा है। जहां एक और इंग्लैंड के जो रूट फिर से टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं, वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे रैं​किंग में लंबी छलांग मारी है और वे पहले नंबर के काफी करीब पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। 

हैरी ब्रूक को पछाड़कर जो रूट बन गए फिर से टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज

पहले अगर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो जो रूट ने फिर से नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है। उनकी रेटिंग बढ़कर 871 की हो गई है। वहीं पिछले सप्ताह ही नंबर वन बने इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 866 की है। ट्रेविस हेड को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है, वे अब दूसरे से तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 853 की है। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र दो स्थानों के फायदे के साथ नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 715 की है। 

शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग, सीधे नंबर दो पर पहुंचे

अब वनडे की बात करें तो वहां पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 815 की रेटिंग के साथ नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। इस बीच शुभमन को एक साथ तीन स्थानों का फायदा हुआ है। वे अब सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर 791 की हो गई है। विराट कोहली दूसरे से तीसरे नंबर पर चले गए हैं। क्योंकि वे वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। रोहित शर्मा 754 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दो स्थान के नुकसान के साथ नंबर 5 पर चले गए हैं। श्रीलंका के चरित असलंका एक स्थान के फायदे से नंबर 9 और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक एक स्थान के फायदे से नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में लगातार मैच है, इसलिए रैंकिंग फिर से बदलेगी। खास तौर पर टी20 की रैंकिंग में जबरदस्त उठापटक होने वाली है।

यह भी पढ़ें 

IND vs IRE: कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का खेल खत्म, चार टीमें टी20 विश्व कप से बाहर

Latest Cricket News


#ICC #Rankings #ज #रट #फर #बन #टसट #क #नबर #एक #बललबज #वनड #म #शभमन #गल #न #मर #बहत #लब #छलग

Post Comment