भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में 27 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। भारतीय-ए टीम की बल्लेबाजी एक बार खराब रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। फिलहाल अनुकूल रॉय और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई आक्रामकता
भारत-ए को पहला झटका विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा, जो 13 गेंदों में 11 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार बने। इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 14 गेंदों में 21 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, वह साहन अराचिगे की गेंद पर आउट हो गए।
गायकवाड़ पर बड़ी जिम्मेदारी
दो विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभालने का जिम्मा उठाया। दोनों ने 54 गेंद में 52 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, दोनों ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। ऋतुराज 42 गेंद में 37 रन और तिलक 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज को विजयकांत ने और तिलक को मथुलन ने पवेलियन भेजा।
बदोनी और निशांत भी नहीं चले
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष बदोनी और निशांत सिंधु भी कुछ खास नहीं कर सके। बदोनी 35 गेंद में 15 रन बनाकर वनुजा सहान के शिकार बने। वहीं, सिंधु विजयकांत की गेंद पर कैच आउट हुए। निशांत छह रन ही बना सके। भारत इससे पहले श्रीलंका-ए के खिलाफ मैच जीत चुका है, लेकिन अफगानिस्तान-ए के खिलाफ टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था।
Source link
#IND #SLA #Live #Score #भरतए #क #बललबज #फर #हई #फलप #ओवर #क #बद #सकर #वभव #सरयवश #न #बनए #इतन #रन



Post Comment