09:08 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रनों का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 234 रनों का लक्ष्य दिया है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने श्रेयस की 66 और विराट की 65 रनों की पारियों की मदद से 44 ओवर में 10 विकेट पर 233 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि साकिब महमूद ने दो विकेट झटके। वहीं, सैम करन और विल जैक्स ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
09:05 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को नौवां झटका
भारत को नौवां झटका एटकिंसन ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया। वह 71 गेंदों में 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बुमराह का साथ देने प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं।
09:02 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: 43वें ओवर में बुमराह ने झटके 18 रन
43वें ओवर में बुमराह ने साकिब महमूद के खिलाफ तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन झटके। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
08:49 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को लगा आठवां झटका
भारत को आठवां झटका गुरनूर बरार के रूप में लगा। साकिब महमूद की गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे गस एटकिंसन के हाथों में चली गई। बरार 15 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। लगातार विकेट गिरने से भारतीय पारी दबाव में आ गई है।
08:25 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: आर्चर ने लगातार झटके दो विकेट
भारत को 36वें ओवर पर दो झटके लगे। सबसे पहले आर्चर की गेंद पर अक्षर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका कैच लपक लिया। अक्षर पटेल पांच गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिवम दुबे अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को सीधे आर्चर की ओर खेल बैठे। तेज गेंदबाज ने अपने फॉलो-थ्रू में आसान कैच लपक लिया। शिवम दुबे बिना खाता खोले गोल्डन डक का शिकार हुए। अब श्रेयस अय्यर पर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
08:12 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक, स्कोर 200 के करीब पहुंचा
श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी तेजतर्रार पारी की बदौलत भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन के करीब पहुंच गया है।
07:56 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी खत्म
भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली 66 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट लेकर मेजबान टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
07:48 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: 30 ओवर के बाद भारत मजबूत स्थिति में
30 ओवर का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 65 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि श्रेयस अय्यर 33 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों बल्लेबाज टीम की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
07:31 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने 50 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 140 के पार पहुंच गया है।
07:07 PM, 16-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब विराट का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।
Source link
#IND #ENG #Live #Score #भरत #न #इगलड #क #दय #रन #क #लकषय #शरयस #और #वरट #क #अरधशतक



Post Comment