IND vs NZ 4th T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 3 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। पहले मुकाबले में रिकॉर्ड 226, दूसरे मुकाबले में 181 और तीसरे मुकाबले में 199 रन के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर सनसनी मचा दी है। अब तक कीवी गेंदबाजों की हालत खराब रही है लेकिन एक गेंदबाज ऐसा है, जो अब तक किफायती गेंदबाजी करने के साथ सबसे ज्यादा सीरीज में विकेट हासिल करने में सफल रहा है। इस सीरीज में वह न्यूजीलैंड के इकलौते गेंदबाज हैं, जिनकी इकॉनमी रेट 10 से कम है। वो गेंदबाज हैं कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर।
#IND #नयजलड #क #इस #बलर #न #उडई #भरतय #बललबज #क #नद #एक #वकट #लत #ह #बन #डलग #वरलड #रकरड



Post Comment