आकाश चोपड़ा ने साफ किया कि प्रभसिमरन को टीम में लाने के लिए अभिषेक शर्मा को बाहर नहीं किया जाना चाहिए। अभिषेक शुरुआती दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं (पहले मैच में 1 रन और दूसरे में 8 रन), लेकिन चोपड़ा चाहते हैं कि टीम उन पर भरोसा जताए। उन्होंने कहा, ‘प्रभसिमरन को अभिषेक की जगह मत खिलाइए। उन्हें ईशान की जगह मौका दीजिए। अभिषेक ने भले ही रन नहीं बनाए हैं और उनके लिए दो मैच खराब गए हैं, लेकिन उन्हें तीसरे मैच में भी खिलाएं। उनसे रन बनवाएं और अगर गेंदबाजी की जरूरत हो, तो उनसे वह काम भी करवाएं।’
#IND #ZIM #3rd #T20I #ईशन #कशन #क #टम #स #बहर #करन #क #मग #आकश #चपड #न #कह #परभसमरन #क #द #मक



Post Comment