प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंधन बचाने की अपील का असर इंदौर में भी नजर आएगा। शहर में फिर से नो कार डे मनाने की तैयारी नगर निगम द्वारा की जा रही है, जबकि महापौर ने सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण भी ईवी वाहनों को बढ़ावा दे रहा है।
महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा हालातों को लेकर देश की जनता से ईंधन बचाने, ईवी वाहन और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।
इंदौर में लगातार तीन वर्षों से हर साल एक दिन नो कार डे मनाया जाता है। इस दिन लोग कार के बजाय अन्य साधनों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। अब प्रधानमंत्री की अपील के बाद शहर की जनता से भी अनुरोध किया गया है कि वे सप्ताह में एक दिन नो कार डे का पालन करें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
आपको बता दें कि इंदौर में एआईसीटीएसएल 50 से अधिक ईवी बसों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा घर-घर कचरा एकत्र करने वाले वाहनों को भी बदला जा रहा है। पहले इसके लिए डीजल वाहनों का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब विद्युत वाहन गलियों में कचरा एकत्र कर रहे हैं। नगर निगम ने 300 से अधिक विद्युत वाहन खरीदे हैं।
इंदौर विकास प्राधिकरण ने भी अधिकारियों के लिए डीजल कारों के बजाय विद्युत वाहनों को खरीदना और किराए पर लेना शुरू कर दिया है। पुरानी कारों को हटाकर विद्युत वाहनों को अपनाया जा रहा है।
Source link
#Indore #इदर #क #मयर #सपतह #म #एक #दन #बस #रकश #म #घमग #लग #स #न #कर #ड #मनन #क #अपल



Post Comment