Indore Gang Rape Case: गैंगरेप और लव जिहाद के आरोपी मोहसिन खान पर एक छात्र ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। छात्र का आरोप है कि मोहसिन ने विदेशी रायफल खरीदने के नाम पर 1.40 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो रायफल दी और न ही रुपये लौटाए। पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ छठा केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 29 May 2025 08:01:24 AM (IST)
Updated Date: Thu, 29 May 2025 01:45:50 PM (IST)
HighLights
- विदेशी रायफल खरीदने का झांसा देकर ठगे 1.40 लाख रुपये।
- मोहसिन के भाई इमरान भी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर।
- पुलिस अब मोहसिन के साथी फैजान की तलाश में जुटी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News)। गैंगरेप-लव जिहाद और छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन खान पर अन्नपूर्णा थाने में छठा केस दर्ज हुआ है। नौवीं के छात्र ने उस पर एक लाख 40 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। रुपये विदेशी रायफल खरीदने का झांसा देकर लिए थे।
टीआई अजय नायर के मुताबिक मोहसिन खान (महू) रिमांड पर है। उससे दुष्कर्म संबंधित केस में पूछताछ चल रही है। बुधवार को द्वारकापुरी निवासी प्रवेश शर्मा थाने पहुंचे और एक लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि बेटा पूर्वांश नौवीं कक्षा (केंद्रीय विद्यालय) में पढ़ता है। उसे स्पोर्ट्स टीचर शाहिद अंसारी ने निशानेबाजी की सलाह दी थी।
विदेशी रायफल और किट खरीदने का बात कही थी
शाहिद ने कहा था कि उसका दोस्त मोहसिन सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी चलाता है। वह निशानेबाजी सिखाकर राष्ट्रीय स्तर के मैडल दिलवा देगा। प्रवेश शर्मा ने मोहसिन से मुलाकात की तो कहा कि पूर्वांश के लिए विदेशी रायफल और किट खरीदनी पड़ेगी।
इसमें एक लाख 40 हजार रुपये का खर्चा आएगा। मोहसिन ने दो अप्रैल को एकेडमी में ही रुपये लिए थे। उसने न तो किट खरीदी न रुपये लौटाए। टीआई के मुताबिक मोहसिन के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की जांच शुरू कर दी है।
मोहसिन का भाई इमरान भी गिरफ्तार
अन्नपूर्णा पुलिस ने मोहसिन के भाई इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात उसे खजराना से पकड़ा गया था।
आरोपी को शूटिंग एकेडमी में ले गई पुलिस
एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक पुलिस ने इमरान को एक जून तक पुलिस रिमांड पर ले ले लिया है। बुधवार को उसके भाई मोहसिन को मौके पर ले जाया गया। उसने घटना का नाट्य रूपांतरण किया।
शूटिंग रेंज में उसने छेड़छाड़ की पुष्टि की। उसके सामने ही फ्लैट की तलाशी ली गई है। पुलिस अब उसके साथी फैजान की तलाश कर रही है। एडीसीपी के अनुसार पुलिस पीड़िताओं से भी पूछताछ कर रही है। उनके कथनों के हिसाब के आरोपी बढ़ाए जाएंगे।
Source link
#Indore #Gang #Rape #Case #गगरप #क #आरप #शटग #सचलक #महसन #खन #पर #छठ #कस #छतर #स #लख #रपय #ठग #थ
Post Comment