×
Indore Gold Silver Rate 7 May: इंदौर में चांदी 4000 रुपये बढ़कर फिर से 250000 रुपये पर

Indore Gold Silver Rate 7 May: इंदौर में चांदी 4000 रुपये बढ़कर फिर से 250000 रुपये पर

कामेक्स पर सोना वायदा 30 डालर उछलकर 4730 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 308 सेंट बढ़कर 80.40 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 07 May 2026 07:22:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 07:27:49 PM (IST)

इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. इसके चलते भारतीय बाजारों में भी दोनों धातुओं के दाम फिर उछल गए।
  2. इंदौर में चांदी चौरसा 4000 रुपये बढ़कर 250000 रुपये प्रति किलो रहा।
  3. सोना केडबरी आंशिक सुधरकर 152100 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। सोना-चांदी की कीमतें एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही हैं। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की पुन: नीचे दामों पर लेवाली आने से वायदा उछल गया। कामेक्स पर सोना वायदा 30 डालर उछलकर 4730 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 308 सेंट बढ़कर 80.40 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते भारतीय बाजारों में भी दोनों धातुओं के दाम फिर उछल गए। जहां चांदी एक बार फिर ढ़ाई लाख प्रति किलो पर पहुंच गई वहीं सोना भी ड़ेढ लाख के पार निकल गया। गुरुवार को इंदौर में चांदी चौरसा 4000 रुपये बढ़कर 250000 रुपये प्रति किलो और सोना केडबरी आंशिक सुधरकर 152100 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

हालांकि सराफा बाजार में गहनों में ग्राहकी आवश्यकता हेतु बनी हुई है। वहीं चीन के केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में भी सोने की खरीद जारी रखी, जो लगातार 18वां महीना है जब देश ने अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि की। यह जानकारी गुरुवार को पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा जारी आंकड़ों से सामने आई।

अप्रैल के अंत तक चीन का स्वर्ण भंडार 74.64 मिलियन फाइन ट्रॉय औंस तक पहुंच गया, जो मार्च में 74.38 मिलियन औंस था। पिछले महीने के अंत में चीन के स्वर्ण भंडार का कुल मूल्य 344.17 डॉलर बिलियन रहा, जबकि इससे पिछले महीने यह 342.76 डॉलर बिलियन था। चीन के स्वर्ण भंडार के मूल्य में यह वृद्धि मार्च में आई गिरावट के बाद एक सुधार को दर्शाती है। मार्च में सोने की कीमतों में तेज गिरावट के कारण महीनों में पहली बार भंडार के मूल्य में कमी देखी गई थी।

कामेक्स वायदा

सोना वायदा 4730 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4753 डालर और नीचे में 4683 डालर प्रति औंस और चांदी 80.40 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 80.45 डालर और नीचे में 76.59 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 152100, सोना आरटीजीएस में 150500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137950 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। बुधवार को सोना 152000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 250000, चांदी आरटीजीएस 258000 चांदी टंच 250500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2620 रु. प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी 246000 रु. पर बंद हुई।

#Indore #Gold #Silver #Rate #इदर #म #चद #रपय #बढ़कर #फर #स #रपय #पर

Post Comment