×
Indore Metro Rail: इंदौर में चल पड़ी मेट्रो रेल, पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया शुभारंभ… महिला शक्ति को समर्पित रहा पहला सफर

Indore Metro Rail: इंदौर में चल पड़ी मेट्रो रेल, पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया शुभारंभ… महिला शक्ति को समर्पित रहा पहला सफर

Indore Metro Rail: इंदौर में मेट्रो की शुरुआत हो गई है, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल तरीके से किया। आज गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर-3 तक मेट्रो रेल चली। इस खास शुरुआत में महिलाएं ही पहली यात्री बनी हैं। मेट्रो के उद्घाटन के साथ ही इंदौर में लोक परिवहन की नई शुरुआत हो गई।

By Udaypratap Singh

Publish Date: Sat, 31 May 2025 07:39:00 AM (IST)

Updated Date: Sat, 31 May 2025 05:07:56 PM (IST)

इंदौर मेट्रो रेल में पहला सफर करने पहुंची महिलाएं।

HighLights

  1. इंदौर में 5.9 किमी की दूरी में मेट्रो रेल की शुरुआत।
  2. 1520 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर हुए खर्च।
  3. 2 हजार से ज्यादा महिलाओं ने पहला सफर किया।

उदयप्रताप सिंह, नईदुनिया इंदौर (Indore News)। इंदौरवासियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने 14 साल पहले प्रदेश की पहली मेट्रो इंदौर में शुरू होने का जो सपना देखा था वो आज पूरा हो गया है। देवी अहिल्या की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल से इंदौर मेट्रो के कमर्शियल रन को वर्चुअल तरीके से बटन दबाकर किया। अब सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से में गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर-3 तक शहरवासी मेट्रो में सफर करेंगे।

अहिल्या की नगरी में पहली बार शुरू हुई मेट्रो इस वजह से खास है कि इसमें पहले सफर में महिलाएं ही यात्री हैं। साथ ही इंदौर में लोक परिवहन की नए मॉडल में ‘मेट्रो’ का अध्याय भी जुड़ गया है।

यह रहेगा मेट्रो 
का शेड्यूल

सुबह 8 बजे से रात 8 बजे हर आधे घंटे में एक मेट्रो चलेगी। 30 रुपये होगा पांच स्टेशन तक किराया। पहले सप्ताह पूर्णत: निश्शुल्क, दूसरे सप्ताह किराए में 75 फीसद की छूट, तीसरे सप्ताह किराए में 50 प्रतिशत की छूट, अगस्त तक किराए में 25 फीसद की छूट।

naidunia_image

हमारी मेट्रो की यह खूबी

  • चालक रहित मेट्रो : बिना ड्राइवर के भी स्वत: चल सकती है। हालांकि शुरुआत में मेट्रो में पायलट मौजूद रहेंगे।
  • यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित : मेट्रो की सुरक्षा का आकलन गिनीज ऑफ आटोमेशन (जीओए) कोड के आधार पर होता है। दिल्ली में जीओए-2 व अहमदाबाद मेट्रो जीओए-3 कोड केटेगरी की है। इंदौर की मेट्रो जीओए-4 कोड कैटेगरी है। दिल्ली के दो लाइन पर ही इस कोड कैटेगरी की मेट्रो संचालित हो रही है।
  • वातानुकूलित : कोच में मौसम के अनुरूप 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तापमान होगा।
  • प्लेटफार्म पर यात्री सुरक्षा के लिए रहेगा स्क्रीन डोर, इसके खुलने पर यात्री मेट्रो में बैठ पाएंगे।
  • सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी संभाल रहे मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा।
  • आपातकाल में ट्रिप सिस्टम दबाते हुए रुक जाएगी मेट्रो।

naidunia_image

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नाराजगी पर रातोंरात बदला नाम

शुक्रवार चार बजे जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मेट्रो शुभारंभ की तैयारी देखने प्लेटफार्म पर पहुंचे तो वहां पर गांधी नगर स्टेशन लिखे बोर्ड देख नाराज हुए और मेट्रो के अफसरों को बदलने के निर्देश दिए। देर रात तक प्लेटफार्म से गांधीनगर स्टेशन लिखे नाम पर देवी अहिल्याबाई होलकर टर्मिनल लिखे स्टीकर लगाए गए।

इंदौर मेट्रो का अब 
तक का सफर

  • 2011 : तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को इंदौर व भोपाल में मेट्रो की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।
  • 2017 : मप्र मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिली।
  • 2018 : भारत सरकार की स्वीकृति मिली।
  • 2019 : भारत सरकार, मप्र सरकार व एमपीएमआरसीएल के बीच समझौता हुआ।
  • 2021 : निर्माण एजेंसी ने मेट्रो निर्माण कार्य शुरू किया।
  • 2023 : सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पहली बार चलाई गई मेट्रो।
  • 2025 : मेट्रो चलाने के लिए सीएमआरएस से मिली क्लीन चिट।

naidunia_image

इंदौर मेट्रो को तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी।

naidunia_image

30 वर्षीय पूजा शर्मा मेट्रो में सफर करने पहुंची।



Source link
#Indore #Metro #Rail #इदर #म #चल #पड #मटर #रल #पएम #नरनदर #मद #न #कय #शभरभ.. #महल #शकत #क #समरपत #रह #पहल #सफर

Post Comment