×

Indore News: मंडी के शौचालय में रखे हुए थे टमाटर, 12 हजार रुपये का लगा स्पॉट फाइन

इंदौर की चोइथराम मंडी में नगर निगम ने अतिक्रमण और अव्यवस्था के खिलाफ कार्रवाई की। एक व्यवसायी को शौचालय में टमाटर रखने पर 12 हजार का जुर्माना लगा। मंडी की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए स्वीपिंग मशीनों के उपयोग और व्यापारियों के सहयोग से विशेष योजना बनाई जा रही है।

By Kuldeep Bhawsar

Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 09:43:49 PM (IST)

Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 09:43:49 PM (IST)

Indore News: मंडी के शौचालय में रखे हुए थे टमाटर, 12 हजार रुपये का लगा स्पॉट फाइन
इंदौर मंडी में शौचालय में रखे थे टमाटर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नगर निगम ने चोइथराम मंडी में कार्रवाई की।
  2. टमाटर रखने पर व्यवसायी को जुर्माना लगाया गया।
  3. सफाई के लिए स्वीपिंग मशीनें उपयोग होंगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम की टीम ने चोइथराम मंडी में अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों ने दुकान के आगे सामान जमा रखा था। एक टमाटर व्यवसायी शौचालय का उपयोग टमाटर रखने के लिए कर रहा था।

निगम की टीम ने न सिर्फ टमाटर हटवाए बल्कि व्यवसायी पर 12 हजार रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया। कार्रवाई राधेश्याम पाटीदार एंड कंपनी पर की गई। इधर, निगमायुक्त ने मंडी व्यापारियों के साथ मिलकर मंडी की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा है।

चोइथराम मंडी में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। सुबह से शाम तक व्यापार होता है। मंडी में कई जगह व्यापारियों ने अवैध कब्जे भी कर रखे हैं। इसके चलते अक्सर व्यवस्था चरमरा जाती है। मंडी में सफाई एक बड़ा मुद्दा है। नगर निगम नियमित सफाई का दावा करता है, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है।

स्वीपिंग मशीनों से होगी साफ-सफाई

अब नगर निगम मंडी की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष योजना बना रहा है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि हम व्यापारियों के साथ मिलकर मंडी की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मंडी में दुकानदारों से अपील की है कि वे कचरा कचरा वाहनों में ही डालें। नगर निगम स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से मंडी की सफाई कराने पर भी विचार कर रहा है।

Source link
#Indore #News #मड #क #शचलय #म #रख #हए #थ #टमटर #हजर #रपय #क #लग #सपट #फइन

Post Comment