Indore News: मासूम बेटी के सामने पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर खुद जहर खा लिया

Indore News: मासूम बेटी के सामने पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर खुद जहर खा लिया

इंदौर के मेघदूत नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया। युवक ने मासूम बेटी के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। जब अकेली बच्ची रोने लगी तो आसपास के लोगों को हत्या का पता चला। हत्या की वजह कथित प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट तैयार किया। उसमें लिखा था कि पत्नी ने मुझे धोखा दिया। वह किसी दूसरे युवक से प्यार करती थी।

मेघदूत नगर में रहने वाले हल्के वीर पटेल ने अपनी पत्नी रोशनी की जहर खिलाकर हत्या कर दी। हल्के वीर पीथमपुर की कंपनी में काम करता है। हल्के वीर और रोशनी की शादी पांच साल पहले हुई थी। वह मूलतः होशंगाबाद का रहने वाला है और कुछ साल पहले ही इंदौर आया था। पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी रोशनी पीथमपुर के ही सतीश साहू से प्रेम करती थी। यह बात हल्के वीर को पता चली थी। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ शनिवार को सतीश से मिलने गया था।

वहां से लौटने के बाद रात को पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ। सुबह दोनों अपने कमरे में मृत मिले। पुलिस को आशंका है कि पहले पति ने पत्नी का गला घोंट दिया और फिर आत्महत्या कर ली। युवक ने नोट में दोनों के जहर खाने की बात लिखी है, लेकिन रोशनी के गले में निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या गला दबा कर की गई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी

बच्ची के रोने की सुबह छह बजे आवाज आ रही थी। जब वह देर तक चुप नहीं हुई तो पड़ोसी हल्के वीर के घर पहुंचे। दोनों के शव फर्श पर थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हल्के वीर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सतीश ने उसके साथ मारपीट भी की। अब पुलिस सतीश से भी पूछताछ करेगी।

Source link
#Indore #News #मसम #बट #क #समन #पत #न #कर #द #पतन #क #हतय #फर #खद #जहर #ख #लय

Previous post

इंदौर में सनसनीखेज घटना: पति ने पत्नी का गला घोंटा और फिर जहर खाकर दे दी जान

Next post

10 साल बाद मां बनने जा रहीं संभावना सेठ, गोद भराई में लहंगा पहन पति संग शेयर की फोटोज

Sambhavna Seth Baby Shower: संभावना सेठ टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनके जीवन में एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। दरअसल 30 अप्रैल को संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद में फैन्स से लेकर सेलिब्रिटीज ने भी उनका खूब बधाई दी थी।

संभावना सेठ की हुई गोद भराई

जानकारी के लिए आपको बता दें की शादी के 10 साल बाद में दोनों की जिंदगी में ये खुशी का मौका आया है। जिसके चलते दोनों और उनके परिवार भी काफी ज्यादा उत्साहित है। लेकिन अब इसी बीच संभावना सेठ का बेबी शावर हुआ जिसकी तस्वीरों को उन्होंने खुद शेयर किया है।

लहंगे में खूबसूरत लग रही है संभावना

इन तस्वीरों में अविनाश और संभावना बहुत ही प्यारी नजर आ रहे हैं और बेबी शावर के लिए उन्होंने बहुत डेकोरेशन भी की हुई है। इस दौरान संभावना सेठ ने रेड और पिंक फ्लोरल प्रिंट वाला स्टाइलिश लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

बच्चों की खुशी में मिले गिफ्ट्स

संभावना सेठ के पति अविनाश ने मैरून कलर का सिंपल कुर्ता पजामा पहन रखा है जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ हैंडसम भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान बच्चे की खुशी में उन्हें गिफ्ट भी मिल रहे हैं जिसमें वह इस नए सफर के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

संभावना सेठ ने इस दिन को अपने परिवार के साथ में बहुत ही सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया है और यादगार बनाया है। तस्वीरों के दौरान संभावना और अविनाश अपने प्यारे पेट्स के साथ में भी तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आए।

Post Comment