Indore Raja Raghuvanshi Case: परिवार की मांग पर शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा कि संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ है। इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मेघालय के पुलिस अफसरों के लगातार संपर्क में हैं।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 10:11:27 PM (IST)
Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 10:29:23 PM (IST)
HighLights
- केंद्रीय मंत्री शिवराज ने भी पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिलांग में हनीमून के लिए गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट करोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच सीबीआइ कर सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है। पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कहा है कि कारोबारी राजा की हत्या किसने और क्यों की, इसके साथ ही उनकी लापता पत्नी सोनम की बरामदगी के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीबीआइ जांच पर जोर दिया है। उन्होंने मृतक कारोबारी के स्वजन से चर्चा कर सोनम की बरामदगी के लिए केंद्र के स्तर से प्रयास कराने का आश्वासन दिया।


- उधर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शनिवार को पीड़ित परिवार से बात करके सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया। कहा कि सरकार उनके साथ है।
- सोनम को जीवित लाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रघुवंशी परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे।
- कहा कि बांग्लादेश सीमा करीब है, इसलिए मानव तस्करी की आशंका प्रबल हो रही है।
सोनम की सहेलियां बोलीं- सोनम अभी जिंदा है, वी वांट जस्टिस
शनिवार को सोनम रघुवंशी की बहन और सहेलियों ने विजय नगर थाने के सामने प्रदर्शन किया। युवतियों ने कहा कि पिछले 15 दिनों से सोनम को ढूंढ ही रहे हैं। अब हम उम्मीद खोते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनम अभी जिंदा है, इसलिए उसको ढूंढने और राजा की हत्या की सीबीआइ से जांच कराई जाए।
चश्मदीद गाइड बोला- तीन पुरुषों के साथ जाते देखा
- स्वजन के अनुसार, शनिवार को शिलांग में होम स्टे के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक चश्मदीद भी सामने आया है।
- मवलाखियाट के अल्बर्ट पीडी नामक पर्यटक गाइड ने कहा कि उसने सोनम और राजा को डबल डेकर रुट ब्रिज (नोंग्रियाट) से वापस आते हुए देखा था। उनके साथ तीन पुरुष थे।
- पुलिस ने अल्बर्ट के बयान रिकार्ड में ले लिए हैं। अल्बर्ट ने उनसे गाइड की जरूरत के बारे में भी पूछा था।
- हालांकि राजा ने उसको इन्कार कर दिया। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि राजा को गुमराह कर सुनसान जगह ले जाकर मारा गया है।
Source link
#Indore #Raja #Raghuvanshi #Case #इदर #क #सनमरज #कस #क #सबआई #जच #क #सभव #सएम #यदव #न #गह #मतर #अमत #शह #स #क #मग

Post Comment