नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका में फेड की बैठक भारतीय समयानुसार मंगलवार देर रात को शुरू होगी। फेड के नीतिगत निर्णयों का ऐलान बुधवार को किया जाएगा।
इसी को भांपकर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।वहीं, अमेरिका-ईरान के बीच हमले रुकने से वैश्विक अस्थिरता में कमी आई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।
जून के महंगाई और रोजगार के आंकड़ों ने इस बात को मजबूत किया है कि फेडरल रिजर्व अपनी जुलाई की बैठक में दरों को अपरिवर्तित रखे। भले ही तेल की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी से कीमतों के बढ़ने का दबाव पैदा होता दिख रहा है।
मंगलवार को कामेक्स पर सोना वायदा 70 डालर टूटकर 4022 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 206 सेंट घटकर 57.12 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजार में भी दोनों धातुओं में निवेशकों की लेवाली सुस्त रहने से कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये टूटकर 140900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 5200 रुपये टूटकर 219000 रुपये प्रति किलो रह गई।
बाज़ार के जानकारों को उम्मीद है कि फ़ेड इस हफ़्ते ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा, जबकि सीएमई फ़ेडवाच टूल सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की लगभग 80 प्रतिशत संभावना दिखा रहा है।
अमेरिका ने अपना सैन्य अभियान रोक दिया और ईरान ने संकेत दिया कि अगर अमेरिका अपनी रोक बनाए रखता है तो वह आगे हमले नहीं करेगा।
इन घटनाक्रमों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंता कम हुई, जिससे सोने की ’सेफ़-हेवन’ (सुरक्षित निवेश) के तौर पर मांग सीमित रही, हालांकि भविष्य में ब्याज दरों की चाल को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण गिरावट भी सीमित रही।
कामेक्स वायदा पर सोना वायदा 4022 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4080 डालर और नीचे में 4016 डालर प्रति औंस और चांदी 57.12 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 58.55 डालर और नीचे में 56.69 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 140900, सोना आरटीजीएस में 141400 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 129600 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 141900 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 219000, आरटीजीएस 216000, चांदी टंच 219700 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2530 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी 224200 रु. पर बंद हुई थी।
#Indore #Sarafa #Rate #July #चद #रपय #टट #सन #भ #घट



Post Comment