×
IPL 2025: GT के दो युवा खिलाड़ियों का कमाल, एक ने ऑरेंज कैप जीता तो एक ने पर्पल कैप पर जमाया कब्जा

IPL 2025: GT के दो युवा खिलाड़ियों का कमाल, एक ने ऑरेंज कैप जीता तो एक ने पर्पल कैप पर जमाया कब्जा

वहीं मौजूदा सीजन में साई सुदर्शन ने 15 पारियों में 759 रन बनाए हैं। उन्होंने 54.21 की औसत से रन बनाए और एक शतक तथा छह अर्द्धशतक लगाए हैं। वैसे पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली ने 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।

यह भी पढ़ें

IPL 2025 Final: अर्द्धशतक तक भी नहीं जड़ पाया RCB का कोई भी बल्लेबाज, लेकिन विराट कोहली ने बना डाला महारिकॉर्ड

IPL इतिहास पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड है। वे तीन सीजन 2015, 2017 और 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शीर्ष स्कोरर रहे थे।

प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप

वहीं गुजरात टाइटंस के स्पीड स्टार प्रसिद्ध कृष्णा ने IPL 2025 में सर्वाधिक विकेट चटकाने के लिए पर्पल कैप का पुस्कार जीता। अपने IPL डेब्यू सीजन में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और 15 मैच में 8.27 की इकॉनमी और 19.52 की औसत से कुल 25 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 354 गेंद में 488 रन दिए हैं।

यह भी पढ़ें

भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित

Source link
#IPL #क #द #यव #खलडय #क #कमल #एक #न #ऑरज #कप #जत #त #एक #न #परपल #कप #पर #जमय #कबज

Post Comment