नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पर्चा लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में शुरू हुई मुहिम सोशल मीडिया से अब सड़कों पर आ चुकी है। बीते दिनों जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया गया। अब भी प्रदर्शन जारी है। कई सितारे भी छात्रों के साथ आए हैं और उनके लिए आवाज बुलंद की है। कुछ प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में सोनू निगम से इसे लेकर सवाल किया। जानिए उन्होंने क्या कहा?
सोनू निगम ने क्या कहा?
मशहूर सिंगर सोनू निगम हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गई। बातचीत के दौरान सिंगर से छात्र आंदोलन के संदर्भ में भी प्रश्न किया गया। उनसे पूछा गया- ‘दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे’? इस पर सोनू निगम ने कहा, ‘मैं यहां किसलिए आया हूं। बस बस’। जब उनसे आगे दूसरा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी हो गया, बस’।
नेटिजंस ने जताई नाराजगी
प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंगर के रिएक्शन वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग उन्हें अनफॉलो करने की बात कर रहे हैं तो कुछ उन्हें बायकॉट करने की। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, ‘सो कॉल्ड सेलिब्रिटी’।
View this post on Instagram
Source link
#Jantar #Mantar #Protest #दलल #म #ह #रह #परदरशन #पर #पछ #सवल #त #भडक #सन #नगम #बल #म #कसलए #आय #ह



Post Comment