×
KKR vs RCB: विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक से टेबल टॉपर बनी आरसीबी, लगातार चार जीत के बाद चित्त हुई कोलकाता

KKR vs RCB: विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक से टेबल टॉपर बनी आरसीबी, लगातार चार जीत के बाद चित्त हुई कोलकाता

केकेआर पर छह विकेट से जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और प्लेऑफ के लिए स्थिति मजबूत कर ली है। बुधवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में केकेआर द्वारा दिए गए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई।


विराट कोहली
– फोटो : IANS



विस्तार

विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में बारिश के कारण लगभग एक घंटे से ज्यादा समय की देरी से शुरू हुए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का नौवां आईपीएल शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: कोहली का ‘विराट’ शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास

Source link
#KKR #RCB #वरट #कहल #क #रकरड #शतक #स #टबल #टपर #बन #आरसब #लगतर #चर #जत #क #बद #चतत #हई #कलकत

Post Comment