×
Lions vs IND A: केएल राहुल के शतक के बावजूद 348 पर सिमटी इंडिया A, इंग्लैंड लायंस अभी भी पीछे

Lions vs IND A: केएल राहुल के शतक के बावजूद 348 पर सिमटी इंडिया A, इंग्लैंड लायंस अभी भी पीछे

भारत की तरफ से केएल राहुल ने 116, ध्रुव जुरेल ने 52, करुण नायर ने 40 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 34 रन की पारी खेली। इंग्लैंड लायंस के लिए क्रिस वोक्स ने तीन, जोश टंग और जॉर्ज हिल ने दो-दो जबकि फरहान अहमद और टॉम हेंस ने एक-एक विकेट लिए। इंग्लैंड की तरफ से टॉम हेंस और बेन मैक्किने पारी की शुरुआत करने उतरे। बेन मैक्किने 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एमिलो गे ने टॉम हेंस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। टॉम हेंस 88 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। एमिलो गे 117 गेंद पर 71 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

इंग्लैंड लायंस अभी भी पीछे

खराब रोशनी की वजह से जब खेल रोका गया तब इंग्लैंड लायंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन था। टीम भारत ‘ए’ से पहली पारी के आधार पर 156 रन पीछे है। जॉर्डन कॉक्स 31 और कप्तान जेम्स रियू शून्य पर नाबाद हैं। भारत ‘ए’ की तरफ से अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान को एक-एक विकेट मिले। खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर विकेट नहीं ले सके हैं। तीसरे दिन इंग्लैंड लायंस को जल्द समेटने के लिए खलील और शार्दुल को जल्द विकेट चटकाने होंगे।

ये भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी जीतने पर RCB को मिले 20 करोड़, फिर कैसे हो गई 600 से अधिक करोड़ की कमाई

Source link
#Lions #IND #कएल #रहल #क #शतक #क #बवजद #पर #समट #इडय #इगलड #लयस #अभ #भ #पछ

Post Comment