फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नॉकआउट स्टेज में अब तक ऐसे दिलचस्प मैच देखने को मिले हैं कि फैंस को नाखुन चबाने पर मजबूर कर दिया। अब आज राउंड ऑफ-16 के मैच में अभी मेजबान मेक्सिको का सामना इंग्लैंड से जारी है। यह मुकाबला एजटेका स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के अटैक्स वन ऑफ द बेस्ट हैं। ऐसे में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
क्यों देरी से शुरू हुआ मुकाबला?
मेक्सिको सिटी में खराब मौसम और स्टेडियम के आसपास बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले की किक-ऑफ को स्थगित कर दिया था। यह मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (6 जुलाई) शुरू हुआ, जो भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे (7 जुलाई) है। फीफा ने अपने बयान में कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी वजह से मौसम की स्थिति को देखते हुए मैच शुरू करने में देरी का फैसला लिया गया। साथ ही फीफा ने प्रशंसकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद भी दिया।
आमने-सामने कितनी बार?
इंग्लैंड और मेक्सिको के बीच फीफा विश्व कप में अब तक सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है। दोनों टीमें 1966 विश्व कप के ग्रुप स्टेज में आमने-सामने आई थीं, जहां लंदन के वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की थी।
- अगर दोनों टीमों के कुल रिकॉर्ड की बात करें, तो 10 मुकाबलों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लिश टीम ने सात मैच जीते हैं, जबकि मेक्सिको को दो मैचों में जीत मिली हैं और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।
- हालांकि, मेक्सिको सिटी में इंग्लैंड कभी मेक्सिको को नहीं हरा पाया। वहां खेले गए तीन मैचों में मेक्सिको ने दो जीत दर्ज कीं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा।
- दोनों के बीच मेक्सिको सिटी में आखिरी मैच जून 1985 के एक फ्रेंडली मुकाबले में हुआ था, जिसमें मेक्सिको ने 1-0 से जीत हासिल की थी। उस मैच में मौजूदा मेक्सिको कोच जेवियर अगुआयरे ने पूरे 90 मिनट खेले थे।
- अब मेक्सिको के पास इतिहास दोहराने का मौका है। टीम अगर इंग्लैंड को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचती है, तो वह फीफा विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करेगी।
- मेक्सिको इससे पहले सिर्फ दो बार 1970 और 1986 में विश्व कप के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचा था, और दोनों बार उसने मेजबान देश होने का फायदा उठाया था।
Source link
#Mexico #England #Live #रउड #ऑफ16 #क #द #सबस #बहतरन #अटकस #आमनसमन #कसक #हग #जत



Post Comment