×
Monsoon Session: संसद में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, खरगे बोले- राम मंदिर-पेपर लीक पर जवाब दे सरकार

Monsoon Session: संसद में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, खरगे बोले- राम मंदिर-पेपर लीक पर जवाब दे सरकार

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्र के पहले दिन मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कर दिया है कि विपक्ष सदन में जनता की आवाज बनकर सरकार से हर मोर्चे पर जवाबदेही मांगेगा। उन्होंने कहा कि जनता के हक, उनकी आवाज और विश्वास की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करेगा।

राम मंदिर चंदे की जांच की मांग

इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी और आस्था से धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी कमाई अर्पित की थी। श्रद्धालुओं को न्याय मिलना चाहिए। खरगे ने इस मामले की तत्काल स्वतंत्र जांच कराने और पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है।

पेपर लीक और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी

कांग्रेस अध्यक्ष ने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के पतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2014 से अब तक देश में 152 पेपर लीक हो चुके हैं। इन घटनाओं के कारण 25 बच्चों ने अपनी जान गंवाई है। खरगे ने इस विफलता के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।

एथेनॉल मिश्रण और अन्य मुद्दे

खरगे ने 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर जबरन थोपे गए एथेनॉल मिश्रण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इसे एक ‘प्रयोग’ बता रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता की कमाई की लूट ही भाजपा का एकमात्र औजार है? इन मुद्दों के अलावा विपक्ष आने वाले विधेयकों और देश की जनता को प्रभावित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण सवालों पर भी सरकार को घेरेगा। 

ये भी पढ़ें: Monsoon Session: ’56 नहीं, 28 साल के नौजवान बढ़ा रहे देश का मान’, संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का राहुल पर तंज

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

इस सबके बीच सदन की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ, बच्चे जंतर-मंतर पर बैठे हैं, लेकिन उनके ऊपर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। मोदी सरकार हमारे युवा की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है। यह सरकार सत्ता में बने रहने के लायक नहीं है। उन्होंने आगे कहा- हमने अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी का मुद्दा भी उठाया है। मोदी साहब को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि ट्रस्ट उन्होंने ही बनाया था।

 



Source link
#Monsoon #Session #ससद #म #सरकर #क #घरन #क #तयर #म #वपकष #खरग #बल #रम #मदरपपर #लक #पर #जवब #द #सरकर

Post Comment