×
MP की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका | Rajya Sabha Elections 2026 Bjp Wins All Three Seats Unopposed

MP की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका | Rajya Sabha Elections 2026 Bjp Wins All Three Seats Unopposed

BJP Wins All Three Rajya Sabha seats: मध्य प्रदेश राराज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा के तीनों प्रत्याशियों- तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को भोपाल में जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। भाजपा के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। भाजपा के तीनों प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचे। निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र सौंपा। भोपाल सांसद अलोक शर्मा उनके साथ मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रमाणपत्र सौंपे जाने के बाद राज्यसभा चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया तीनों सीट से समाप्त मानी जाएगी। बता दें कि,गुरुवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी और तीन राज्यसभा सीटों के लिए तीन ही उम्मीदवार बचे थे। ऐसे में भाजपा सभी प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए।

#क #तन #रजयसभ #सट #पर #भजप #क #कबज #कगरस #क #सपरम #करट #स #मल #झटक #Rajya #Sabha #Elections #Bjp #Wins #Seats #Unopposed

Post Comment