रात करीब नौ बजे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम किया गया। स्वजनों के कथन लिए गए और मौके से भीड़ को हटाते हुए शव को वाहन में रखवाकर उनके गांव भेज दिया गया। एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है, उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अपराध दर्ज किया जाएगा।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 11:03:29 PM (IST)
Updated Date: Tue, 03 Jun 2025 11:06:38 PM (IST)
HighLights
- – सीहोर जिले के एक गांव की घटना, स्वजन ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि दुष्कर्मियों ने उसे जबरन जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने भगा दिया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के लिए स्वजनों के साथ ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। 17 वर्षीय किशोरी सोमवार रात अपनी छोटी बहन के साथ घर से थोड़ी दूरी पर पानी भरने गई थी। वहां गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता का कहना है कि रात में उसकी छोटी बेटी लौटकर आई और बताया कि गांव के दो युवकों ने बड़ी बहन को रोक लिया और उसे कहीं ले गए। उसके बाद स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी देर में उनकी बेटी घर लौट आई, उसकी तबीयत काफी खराब हो रही थी। पिता का कहना है वह मामले की शिकायत करने रात एक बजे अहमदपुर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें डांटकर भगा दिया, फिर वह अपनी बेटी को लेकर भोपाल गए और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार दोपहर तीन बजे स्वजन किशोरी का शव लेकर भोपाल से लौटे। शिकायत की अनसुनी करने से नाराज ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब छह घंटे तक वे लोग आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं हटे। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को नियंत्रित करने का भी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था।
Source link
#क #सहर #म #नबलग #स #समहक #दषकरम #कर #जबरन #जहर #खलय #मत



Post Comment