नगरीय निकायों और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज हो चुकी है। 15 जून तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का आवेदन दिया जा सकेगा। …और पढ़ें
HighLights
- नगर निगम सहित 8 नगर परिषदों में दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू
- कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
- सुधार के बाद 10 जुलाई को वेबसाइट पर अपलोड होगी फाइनल लिस्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगरीय निकायों और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज हो चुकी है। 15 जून तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का आवेदन दिया जा सकेगा। तय तारीख तक जमा हुए आवेदन पत्रों का निराकरण कर 18 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इंदौर नगर निगम सहित जिले की आठ नगर परिषदों और पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत नगरीय निकायों और पंचायतों दोनों के लिए दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जून दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है।
प्रशासनिक निर्देश और समय-सीमा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाए।
नगरीय निकाय के लिए कार्यक्रम
नगरीय निकायों के लिए दावा-आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा, जबकि निराकृत प्रकरणों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 30 जून तक होगी। इसके बाद 3 जुलाई तक दावा-आपत्तियों की चेकलिस्ट तैयार की जाएगी और त्रुटि सुधार के बाद 6 जुलाई तक वेंडर को वापस भेजी जाएगी। फोटोयुक्त एवं फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई को जनरेट होगी और 10 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
#नकय #व #पचयत #चनव #क #तयर #तज #जन #तक #जड #जएग #नम #जलई #क #हग #अतम #सच #क #परकशन



Post Comment