वर्ग-3 के करीब 7,000 चयनित प्राथमिक शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।
HighLights
- शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार 31 अगस्त से शुरू होगी
- करीब 400 शिक्षकों ने म्यूचुअल ट्रांसफर सुविधा का लाभ लिया
- आवंटित स्कूल में एक सप्ताह के भीतर ज्वाइनिंग जरूरी होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) 2025 के करीब सात हजार चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने पदस्थापना प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शाला आवंटन के बाद चयनित शिक्षकों को संबंधित स्कूल में एक सप्ताह के भीतर ज्वाइनिंग देना होगी। विभाग को उम्मीद है कि शिक्षकों की पदस्थापना होने से सरकारी स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।
400 शिक्षकों को मिली म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा
डीपीआई आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ग-3 के चयनित शिक्षकों की पदस्थापना पहले 15 अगस्त तक किए जाने की तैयारी थी, लेकिन पदस्थापना स्थल को लेकर कुछ अभ्यर्थियों के सामने समस्याएं आईं। इसके बाद विभाग ने पहली बार चयनित शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध कराई।
इस व्यवस्था के तहत चयनित शिक्षक आपस में संपर्क कर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते थे। करीब 400 शिक्षकों ने इस सुविधा का लाभ लिया।
इस प्रक्रिया के कारण शाला आवंटन में कुछ देरी हुई, लेकिन अब विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है।
वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण
वहीं वर्ग-2 के चयनित शिक्षकों के लिए सोमवार से वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को उपलब्ध रिक्त पदों के अनुसार स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
वहीं, वर्ग-3 की ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस श्रेणी में भी वेटिंग काउंसलिंग शुरू किए जाने की तैयारी है।
#म #वरग3 #क #हजर #चयनत #शकषक #क #शल #आवटन #परकरय #आज #स #सपतह #म #दन #हग #जइनग



Post Comment