राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के बीच बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप में अचानक भीषण आग भड़क उठी। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर से भूमिगत टैंक में पेट्रोल खाली किया जा रहा था, तभी तेज लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं के गुबार से घिर गया। हादसे में पंप का एक कर्मचारी झुलस गया, जिसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना आज रात 8:30 बजे बजे की है। बाजार में चहल-पहल के बीच पेट्रोल पंप के डिकेंटिंग प्वाइंट पर अचानक आग की ऊंची लपटें उठीं। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्राहक दहशत में आ गए। लोग जान बचाकर भागे, कई दुकानदार शटर गिराकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में धुआं फैल गया और विजिबिलिटी कम हो गई।
ये भी पढ़ें- पीएम आवास की किस्त के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, छह हजार लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पचोर थाना पुलिस और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ओर दमकल टीम मौके पर पहुंची। राजगढ़ व ब्यावरा से अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आसपास के रहवासी क्षेत्र तक लपटें नहीं पहुंचीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने एहतियातन पूरे क्षेत्र को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।
पंप प्रबंधन के अनुसार, झुलसे कर्मचारी की पहचान दिनेश मेवाड़ा के रूप में हुई है। वह टैंकर खाली कराने के दौरान नोजल के पास खड़ा था। आग की चपेट में आने से उसके हाथ व चेहरा झुलस गया है इसके अलावा 10 लोग और झुलस गए हैं । जिनको मामूली छोटे हैं कुल 11 लोग इस आग में झूला गए हैं प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताई है।
फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में स्टेटिक चार्ज या शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठने की आशंका जताई जा रही है। एसडीएम और एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम और इंडियन ऑयल के सुरक्षा अधिकारी भी जांच के लिए बुलाए गए हैं। पेट्रोल पंप को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है।
Source link
#News #रजगढ #म #पटरल #पप #पर #लग #आग #टकर #खल #करत #समय #हआ #हदस #लग #झलस



Post Comment