कांग्रेस के पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है, फिर भी विरोध दर्ज कराने के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी है।
HighLights
- पुरी के खिलाफ उम्मीदवार उतार सकता है विपक्ष
- जीतने लायक संख्या नहीं, फिर भी चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
- विरोध दर्ज कराने के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी है
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने का प्रदेश कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस ने एपस्टीन फाइल में पुरी का नाम आने और फोटो सार्वजनिक होने के मामले में उनका विरोध करने का निर्णय लिया है।
विधानसभा में जीतने लायक सदस्य संख्या न होने के बावजूद कांग्रेस उनके खिलाफ प्रत्याशी उतारकर चुनाव के बहाने विरोध दर्ज कराएगी। यहां चुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन के राज्यसभा से त्यागपत्र देने के बाद हो रहा है।
एपस्टीन फाइल का मुद्दा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को राज्यसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस किसी महिला को उम्मीदवार बना सकती है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय कामले का कहना है कि एपस्टीन फाइल में जिस व्यक्ति का नाम आया, उसे भाजपा ने मप्र से प्रत्याशी बनाकर यहां के लोगों को अपमानित किया है। इसीलिए पार्टी में उनके विरुद्ध उम्मीदवार उतारने पर विचार चल रहा है। एक-दो दिनों में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
बता दें कि कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव जीतने लायक सदस्य संख्या नहीं है। 230 सदस्यीय विधानसभा में 164 सदस्यों के साथ भाजपा का पूर्ण बहुमत है। कांग्रेस के 65 सदस्य हैं और एक विधायक भारत आदिवासी पार्टी से है।
चुनाव हुआ तो 12 नवंबर को होगा मतदान
नामांकन पत्र दो नवंबर तक जमा होंगे। तीन को इनकी जांच होगी और पांच नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। अगर चुनाव की स्थिति बनती है, तो 12 नवंबर को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके ठीक एक घंटे बाद पांच बजे से मतगणना होगी।
#Rajya #Sabha #हरदप #सह #पर #क #समन #कगरस #उतर #सकत #ह #रजयसभ #उममदवर #नवबर #क #मतदन



Post Comment