×
MPCA ने क्रिकेटरों को बांटे ₹2.94 करोड़:इंदौर में BCCI ने भी दिए ₹50 लाख, कूच बिहार ट्रॉफी जीती; महिला टीम रही रनर-अप

MPCA ने क्रिकेटरों को बांटे ₹2.94 करोड़:इंदौर में BCCI ने भी दिए ₹50 लाख, कूच बिहार ट्रॉफी जीती; महिला टीम रही रनर-अप


मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 2.94 करोड़ रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। एमपीसीए की ओर से हर साल विभिन्न आयु वर्ग और श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। इस बार गत सत्र में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में प्रदेश के बड़ी संख्या में पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर, एमपीसीए पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। सभी खिलाड़ी एमपी के हैं। इनमें वरिष्ठ क्रिकेटर, कोच व जूनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं। बीसीसीआई के साथ एमपीसीए भी देता है पुरस्कार बीसीसीआई के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और टीम के प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड की ओर से पुरस्कार राशि दी जाती है। इसी तरह एमपीसीए भी अपनी ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देता है। पुरस्कार की राशि टीम और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है। गत सत्र में मध्यप्रदेश की टीम कूच बिहार ट्रॉफी की विजेता रही थी, जबकि महिला सीनियर टीम उपविजेता रही। इन उपलब्धियों के आधार पर बीसीसीआई की ओर से भी मध्यप्रदेश को करीब 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। एमपीसीए की ओर से इस बार कुल 2.94 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई। समारोह के दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एमपीसीए पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी प्रदेश के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। पुरस्कारों में वरिष्ठ खिलाड़ियों से लेकर जूनियर क्रिकेटरों तक को नकद राशि और सिल्वर प्लाक दिए गए। सबसे बड़े व्यक्तिगत पुरस्कारों में माधवराव सिंधिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रशांत मेहता और सी.टी. सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड आनंद पटेल को दिया गया। दोनों को 5-5 लाख रुपए और सिल्वर प्लाक प्रदान किए गए। PM मोदी की सीख: हर 2-3 हफ्ते टीम से पूछें- क्या ठीक नहीं हुआ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री की एक सीख का जिक्र करते हुए कहा कि हर दो-तीन हफ्ते में अपनी टीम के साथ बैठकर यह जरूर पूछना चाहिए कि क्या अच्छा हुआ और क्या ठीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों पर ईमानदार फीडबैक लेकर उसमें सुधार करना ही आगे बढ़ने का रास्ता है। प्रधानमंत्री ने एक कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा था कि अपनी टीम के साथ नियमित रूप से बैठें और उनसे पूछें कि पिछले कुछ हफ्तों में क्या ठीक हुआ और क्या सुधार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा, “भाई, जरा बताओ, पिछले दो-तीन हफ्तों में क्या ठीक हुआ?” टीम के सदस्य शायद यह कहें कि सब अच्छा चल रहा है। लेकिन इसके साथ यह पूछना भी जरूरी है कि “क्या ठीक नहीं हुआ? क्या परिवर्तन मुझे करना चाहिए? कहां कमी रह गई? ‘क्रिकेट कोई स्प्रिंट नहीं, मैराथन है’ क्रिकेट कोई स्प्रिंट नहीं, बल्कि मैराथन है। जीवन की तरह क्रिकेट में भी उतार-चढ़ाव, कठिनाइयां और चुनौतियां आती हैं। लेकिन लक्ष्य के प्रति जुनून और विश्वास बना रहे तो सफलता का रास्ता खुलता है। उन्होंने कहा कि अगर दिल में जुनून की ज्वाला और लक्ष्य पर विश्वास है, तो क्रिकेट के इतिहास में खिलाड़ी अपना उचित स्थान जरूर बना सकता है। श्रीनाथ की गेंदबाजी को किया याद
सिंधिया ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की तेज और आक्रामक गेंदबाजी को याद किया। उन्होंने कहा कि श्रीनाथ की धारदार गेंदबाजी ने बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा किया। श्रीनाथ के temperament, demeanor और commitment की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने श्रीनाथ में बचपन से लेकर क्रिकेट करियर और आईसीसी मैच रेफरी के रूप में भी लगातार सीखने की जिज्ञासा देखी है। महाआर्यमन सिंधिया ने पिता की बात का किया जिक्र एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने बातचीत के दौरान अपने पिता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कही बात का भी खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब घर में उनकी उपलब्धियों को लेकर चर्चा होती है तो उनके पिता कहते हैं, बेटा, तुमने एक साल में इतना कुछ कर दिया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर एक साल में बहुत कुछ हुआ और कई उपलब्धियां हासिल हुईं, लेकिन इसका श्रेय अकेले खुद को नहीं देता। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे साथ एक बहुत अच्छी टीम खड़ी है।
#MPCA #न #करकटर #क #बट #करडइदर #म #BCCI #न #भ #दए #लख #कच #बहर #टरफ #जत #महल #टम #रह #रनरअप

Previous post

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

Next post

कल का मौसम, 27 अगस्त: गुरुवार को दिल्ली, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में झमाझम बारिश; 85 की स्पीड से झोंके भी

Post Comment