एमपीएल का दूसरा धमाकेदार मुकाबला आज दोपहर 3 बजे से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मालवा स्टैलियंस और चंबल घड़ियाल की टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, जिससे रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। होल्कर स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, इसलिए आज फैंस को हाई-स्कोरिंग मैच और चौके-छक्कों की बौछार देखने को मिल सकती है। इंदौर में होने वाले आज के मालवा स्टैलियंस और चंबल घड़ियाल के मैच में अभिषेक शर्मा और आवेश खान पर सबकी निगाहें रहेंगी। दोनों ही एमपी के स्टार प्लेयर होने के साथ-साथ निलामी में बिके महंगे खिलाड़ी है। निलामी में आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली आशुतोष शर्मा पर लगी थी। 3 लाख बेस प्राइस से शुरू होकर उनकी कीमत 15 लाख रुपए तक पहुंची थी। मालवा स्टेलियंस ने आशुतोष को अपनी टीम में शामिल किया था। घर में रजत का फ्लॉप शो टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुधवार शाम 7:30 बजे शुरू हुआ था। ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कंस आमने-सामने थे। पहली इनिंग में उज्जैन फाल्कन ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 220 रन बनाए थे। जीत के लिए ग्वालियर चीता को 20 ओवर में 221 रन बनाने थे। लेकिन, जवाबी पारी खेलते हुए रजत पाटीदार की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ग्वालियर चीता ने पहले 2 ओवर में ही 20 रन पर 1 विकेट खो दिया था। 67 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। उज्जैन फाल्कंस ने ग्वालियर चीता को 92 रन से हरा दिया। एमपीएल में ये 10 टीमें शामिल इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें इस बार टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इनमें रजत पाटीदार, आवेश खान, अर्शद खान, अनिकेत वर्मा, माधव तिवारी, कुमार कार्तिकेय, कुलवंत खेजरोलिया, सौम्य पांडे, शिवांग कुमार, आशुतोष शर्मा, ऋषभ चौहान और सागर सोलंकी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 11 खिलाड़ी आईपीएल खेल चुके मध्य प्रदेश क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल आईपीएल में प्रदेश के 11 खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और मंगेश यादव खेले, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स से आवेश खान और अक्षत रघुवंशी जुड़े रहे। इसके अलावा गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में भी एमपी के खिलाड़ी नजर आए।
#MPL #क #दसर #मच #आज #दपहर #बज #स #इदर #क #हलकर #सटडयम #म #मलव #सटलयस #और #चबल #घडयल #क #बच #मकबल #Indore #News



Post Comment