×
NEET परीक्षा से पहले छतरपुर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा:  कलेक्टर-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, गोपनीयता और यातायात प्रबंधन पर जोर – Chhatarpur (MP) News

NEET परीक्षा से पहले छतरपुर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा: कलेक्टर-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, गोपनीयता और यातायात प्रबंधन पर जोर – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में आगामी नीट (NEET) परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कलेक्टर पार्थ जायसवाल और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और प्रतीक्षालय जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने केंद्र प्रभारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के सख्त निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश कलेक्टर और एसपी ने परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए।

इस निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

#NEET #परकष #स #पहल #छतरपर #म #सरकष #वयवसथओ #क #समकष #कलकटरएसप #न #कदर #क #नरकषण #कय #गपनयत #और #यतयत #परबधन #पर #जर #Chhatarpur #News

Previous post

Kerala: पेरियार नदी की सफाई के लिए एकीकृत प्राधिकरण जरूरी, केरल हाईकोर्ट ने कहा- लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर

Next post

Indore: भागीरथपुरा क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप; दो आरोपी चिन्हित

Post Comment